प्रेम जाल, नशा और ब्लैकमेल... युवक की हैवानियत का खौफनाक चेहरा बेनकाब

कौशाम्बी में युवती को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा. पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Akhilesh kumar/ITG) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Akhilesh kumar/ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशाम्बी,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

कौशाम्बी में एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ कई सालों तक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा. पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

मामला करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि महेवाघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप कुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद दो वर्ष पहले उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

यह भी पढ़ें: कौशाम्बी में प्रेमी के साथ भाग गई 3 बच्चों की मां, मासूमों को लेकर थाने पहुंचा पति

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा. विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी.

परिजनों को बताने के बाद दर्ज हुआ केस

युवती ने किसी तरह पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे तुरंत युवती को लेकर करारी थाने पहुंचे. यहां आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई.

Advertisement

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई.

करारी थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम अंधावा, थाना महेवाघाट के रूप में हुई है.

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

मामले में सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था.

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »