जमीन पर गिराकर बुजुर्ग पिता पर बरसाए लाठी-डंडे... बेटे-बेटियों और दामाद ने खेत में घेरा, कौशांबी का वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आरोप है कि उनके दो बेटों, दो बेटियों और दामाद ने खेत में उन्हें लाठी-डंडों से पीटा. घर में शराब पीने और चिकन मांगने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
दो बेटों, दो बेटियों और दामाद पर केस दर्ज. (Photo: Screengrab) दो बेटों, दो बेटियों और दामाद पर केस दर्ज. (Photo: Screengrab)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने का आरोप उनके ही परिवार के लोगों पर लगा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग एक बुजुर्ग को खेत में गिराकर लाठी-डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि मारपीट करने वाले कोई अनजान लोग नहीं, बल्कि बुजुर्ग के दो बेटे, दो बेटियां और दामाद हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि घर में शराब पीकर आने और खाने में चिकन मांगने को लेकर अक्सर विवाद होता था. इसी घरेलू झगड़े के बीच बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई. मामला कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का है. पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

वायरल वीडियो 2 नवंबर का बताया जा रहा है. इसमें एक महिला और दो युवक खेत में एक बुजुर्ग को घेरकर लाठी-डंडों से मारते दिखाई दे रहे हैं. बुजुर्ग जमीन पर गिरे हुए हैं. आसपास कुछ लोग भी खड़े नजर आते हैं. इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 'आपकी शराब पीने की आदत से मैं तंग आ चुका हूं', गुस्से में बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Advertisement

पीड़ित बुजुर्ग की पहचान मानसिंह के रूप में हुई है. उनकी शिकायत के मुताबिक, वह खेत से घर लौट रहे थे. तभी उनके बेटे राजदीप और शुभम, बेटियां सुषमा और मधु और दामाद नन्नू वहां पहुंच गए. आरोप है कि इन सभी ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी. मानसिंह का आरोप है कि मारपीट के दौरान शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचने लगे. इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए.

यहां देखें वीडियो

इस मामले में घरेलू झगड़े की जो वजह सामने आई है, वह भी हैरान करने वाली है. बताया जा रहा है कि घर में शराब पीकर आने और खाने में चिकन मांगने को लेकर अक्सर विवाद होता था. इसी बात को लेकर परिवार में तनाव रहता था.

हालांकि, मारपीट की असल वजह और घटना के दौरान क्या हुआ, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल ये बातें पीड़ित की शिकायत और सामने आई जानकारी के आधार पर बताई जा रही हैं.

दो बेटे, दो बेटियां और दामाद के खिलाफ केस

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. डीएसपी शिवांक सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पीड़ित मानसिंह की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement

पुलिस ने दो बेटों, दो बेटियों और दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल इस घटना ने परिवार के अंदर चल रहे झगड़े को सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक ला दिया है. जिस मामले को घर के अंदर सुलझना था, उसमें अब पुलिस की जांच शुरू हो चुकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »