कानपुर के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, हिडन कैमरे से कर लेते थे रिकॉर्डिंग, मोबाइल में मिले कई वीडियो

कानपुर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच को पकड़ा है. जांच में सामने आया कि होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था. यहां आने वालों के कमरे में हिडन कैमरे लगाकर उनके वीडियो भी बनाए जाते थे. आशंका है कि बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल किया जाता था.

Advertisement
तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा. (Photo: ITG) तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा. (Photo: ITG)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

कानपुर के एक होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि होटल में आने वाले ग्राहकों के वीडियो हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किए जाते थे. यानी कमरे के अंदर जो होना था, वो मोबाइल में पहुंच रहा था. और फिर उसी के जरिए ब्लैकमेल करने का शक जताया जा रहा है. 

मामला रावतपुर के विनायकपुर इलाके का है. यहां घनी बस्ती के बीच एक होटल है. लोगों के मुताबिक, रोज लोग आते-जाते थे. कुछ को अंदेशा था कि अंदर कुछ गड़बड़ है, लेकिन जो निकला, उसने सबको चौंका दिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है.

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला सिपाहियों की टीम के साथ होटल पर छापा मारा. कमरे खोले गए. अंदर जो मिला, उससे पुलिस भी चौंक गई. होटल के अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं और दो पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. पुलिस ने सभी पांच लोगों को हिरासत में ले लिया. होटल से पकड़े गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई. जब पुलिस ने होटल संचालकों और आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिले, जो कथित तौर पर हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किए गए थे.

पुलिस का कहना है कि मोबाइल में मिले वीडियो छिपे कैमरों से रिकॉर्ड किए गए थे. अब जांच इस बात की है कि कैमरे कहां लगाए गए थे, कितने लोगों की रिकॉर्डिंग की गई और क्या इन वीडियो के जरिए वाकई लोगों को ब्लैकमेल किया जाता था. होटल ने खुद को ओयो से जुड़ा बताया था. यानी बाहर से यह एक आम ऑनलाइन बुकिंग वाला होटल लगता था. लेकिन अंदर कुछ अलग चल रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के घरों से चल रहा था देह व्यापार, दो महिलाएं गिरफ्तार

किसी को अंदाजा नहीं था कि होटल के अंदर ऐसा खेल चल रहा है- जहां प्राइवेसी बिक भी रही थी और रिकॉर्ड भी हो रही थी. लोग होटल में गए होंगे, उन्हें शायद पता भी नहीं होगा कि उनके कमरे की कहानी किसी और के फोन में कैद हो चुकी है. अब पुलिस मोबाइल डेटा, होटल रिकॉर्ड और सीसीटीवी की जांच कर रही है.

यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं. सवाल यह भी है कि क्या होटल में आने वाले बाकी लोग सिर्फ ग्राहक थे, या बाद में शिकार भी बन गए? इस मामले को लेकर एसीपी आशुतोष कुमार का कहना है कि सूचना पर होटल में छापा मारा गया. तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कमरे में महिलाएं संदिग्ध हालत में थीं. होटल वालों के मोबाइल में हिडन कैमरे के वीडियो भी मिले हैं. पुलिस इनको हिरासत में लेकर जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement