कानपुर में अनोखा पेट्रोल पंप! कार की टंकी 45 की, तेल भरा 52 लीटर, गाड़ी मालिक के उड़े होश

UP के कानपुर जिले से तेल भराने के खेल का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार मालिक उस वक्त दंग रह गया जब उसकी गाड़ी की 45 लीटर की क्षमता वाली टंकी में पेट्रोल पंप कर्मियों ने 52 लीटर से ज्यादा पेट्रोल भर दिया.

Advertisement
कानपुर के हर्ष नगर में पेट्रोल पंप की खुली पोल.(Photo:ITG) कानपुर के हर्ष नगर में पेट्रोल पंप की खुली पोल.(Photo:ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

UP News: कानपुर के हर्ष नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. वाहन मालिक चरन सिंह का कहना है कि उनकी कार की टंकी की क्षमता 45 लीटर है, लेकिन पेट्रोल पंप पर उसमें 52 लीटर से अधिक पेट्रोल भर दिया गया. मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

Advertisement

चरन सिंह के अनुसार, उन्होंने हाल ही में नई कार खरीदी थी. वाहन कंपनी की ओर से पहले से ही टंकी में करीब 5 लीटर पेट्रोल मौजूद था. इसके बावजूद पेट्रोल पंप पर 52 लीटर पेट्रोल भरने की रसीद दी गई. यह देखकर उन्हें हैरानी हुई, क्योंकि वाहन की कुल टंकी क्षमता 45 लीटर बताई गई है.

गाड़ी मालिक का कहना है कि यदि टंकी की क्षमता 45 लीटर है और उसमें पहले से पेट्रोल भी मौजूद था, तो 52 लीटर से अधिक पेट्रोल भरना संभव नहीं होना चाहिए. इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और मामले की जांच की मांग की.

चरन सिंह ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल पंप वाले को गाड़ी फुल करने के लिए कहा, पेट्रोल पंप वालों ने पहले 41 लीटर पेट्रोल डाला और यह कहा कि ज्यादा पेट्रोल दो बार में डालते हैं, जिसके बाद 11 लीटर और पेट्रोल डाला.  फिर उन्होंने कार कंपनी के आदमी को पेट्रोल पंप बुलाया, जिसने बताया कि गाड़ी 45 लीटर की है. इसमें इतना पेट्रोल आ ही नहीं सकता. इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक से शिकायत की गई तो वह अपनी सफाई या देने लगा. देखें VIDEO:- 

Advertisement

मामले के सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में भी नाराजगी देखने को मिल रही है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ऐसे मामलों ने ग्राहकों के भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चरन सिंह ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंपों पर होने वाली इस तरह की गड़बड़ियों में अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा खेल चल रहा है. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »