मदद के लिए चीखते रहे... कानपुर में गार्ड पर गिरा 4 क्विंटल वजनी लोहे का गेट, मौत का CCTV वीडियो

UP News: कानपुर के पनकी में 4 क्विंटल का लोहे का गेट गिरने से 50 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड विक्रम सिंह की मौत हो गई. परिजनों ने गेट 10 दिन से खराब होने और सूचना देने में देरी के आरोप लगाए हैं. हादसा CCTV में कैद हुआ...

Advertisement
कार के लिए गेट खोलना पड़ा भारी.(Photo:Screengrab) कार के लिए गेट खोलना पड़ा भारी.(Photo:Screengrab)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दर्दनाक हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई. पनकी थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में ड्यूटी के दौरान करीब चार क्विंटल वजनी लोहे का गेट गार्ड के ऊपर गिर गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना का CCTV वीडियो सामने आया है.

50 वर्षीय विक्रम सिंह पनकी की शिवनगर डूडा कॉलोनी के रहने वाले थे. वह करीब तीन महीने से अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे.

Advertisement

शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे एक कार अपार्टमेंट में पहुंची. विक्रम ने कार के लिए गेट खोला. इसके बाद जब वह गेट बंद करने लगे, तो उसमें दिक्कत आने लगी. वह गेट को दोबारा खोलने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान भारी-भरकम लोहे का गेट अचानक उनके ऊपर गिर गया. विक्रम उसके नीचे दब गए.

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद विक्रम मदद के लिए चिल्लाते रहे. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. देखें VIDEO:- 

परिजनों का आरोप- 10 दिन से खराब था गेट

विक्रम के परिजनों ने अपार्टमेंट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि गेट करीब 10 दिन से खराब था. इसकी शिकायत किए जाने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई. परिजनों का आरोप है कि समय रहते गेट ठीक करा दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था.

Advertisement

परिजनों ने हादसे की सूचना देने में देरी का आरोप भी लगाया है. उनके मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें जानकारी मिली कि विक्रम अस्पताल में भर्ती हैं. जब तक वे अस्पताल पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पनकी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल, गेट की खराबी और मरम्मत में देरी को लेकर परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि उपलब्ध जानकारी में नहीं हुई है. हादसे का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »