प्रेमी संग भागी बहू तो 70KM साईकिल चलाकर कमिश्नर से मिलने पहुंचा 72 वर्षीय बुजुर्ग

राम प्रसाद का आरोप है कि उसकी बहू को सुमित नाम का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, बहू अपने पति और मासूम बच्चों को छोड़कर घर से जेवर और पैसा लेकर भाग गई है. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं, फिर राम प्रसाद 70 किलोमीटर साईकिल चलाकर पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा. पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Advertisement
पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा राम प्रसाद पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा राम प्रसाद

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 13 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

भीषण ठंड के बीच कानपुर में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग 70 किलोमीटर तक साईकिल चलाकर अपने घर की दर्दभरी दास्तां लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा. बुजुर्ग की बहू अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. बुजुर्ग ने स्थानीय थाने में बहू को वापस लाने की अपील की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं, फिर बुजुर्ग 70 किलोमीटर साईकिल चलाकर पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा. पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Advertisement

यह कहानी है झुकी कमर, लड़खड़ाते कदम, सफेद दाढ़ी और चेहरे पर झुर्रियां लिए 72 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद की. राम प्रसाद का आरोप है कि उसकी बहू को 15 दिन पहले सुमित नाम का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, बहू अपने पति और मासूम बच्चों को छोड़कर घर से जेवर और पैसा लेकर भाग गई है.

राम प्रसाद का कहना है कि मैं थाने घाटमपुर में इसकी रिपोर्ट लिखाने गया था लेकिन पुलिस ने वहां से भगा दिया इसलिए अब कमिश्नर साहब के यहां 70 किलोमीटर साइकिल चलाकर आया हूं, सुबह तड़के घर से निकला था तभी 12 बजे तक यहां आ पाया हूं, पुलिस अधिकारियों से बहू को लाने की गुजारिश की है, साहब शायद सुनवाई करेंगे.

रामप्रसाद, कानपुर के घाटमपुर इलाके के दहेली गांव में रहते हैं. घर में उनका बेटा, बहू और उसके दो मासूम बच्चे भी थे. बहू का नौबस्ता के रहने वाले सुमित से प्रेम संबंध हो गया और 15 दिन पहले सुमित अपने साथी करण के साथ आया और चुपचाप बहू को घर से भगा ले गया. इसके बाद रामप्रसाद और उसका बेटा घाटमपुर थाने में बहू की शिकायत करने गए.

Advertisement

पुलिस ने इसे प्रेम संबंध का मामला बताकर राम प्रसाद को थाने से लौटा दिया. बच्चों की जिम्मेदारी उसके पिता को सौंपकर राम प्रसाद खुद साइकिल चलाते हुए बुधवार को अपनी शिकायत लेकर कानपुर कमिश्नर के यहां आए थे. उनका कहना है यहां से घाटमपुर थाने में जाने को कहा गया था, लौटकर मैं घाटमपुर थाने गया फिर भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की.

राम प्रसाद आज शुक्रवार को दोबारा साइकिल चलाते हुए कमिश्नर साहब के यहां शिकायत करने आया. बुजुर्ग की हालत देखकर खुद कमिश्नर का भी दिल पसीज गया. उन्होंने घाटमपुर पुलिस को तुरंत मामले की जांच करके कार्यवाही के आदेश दिए हैं. इस मामले में घाटमपुर के एसीपी दिनेश शुक्ला का कहना है बुजुर्ग की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »