Kanpur Blast: कानपुर में सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी में जोरदार धमाका, बुरी तरह झुलसे 8 लोग

कानपुर के मेस्टन रोड पर बुधवार शाम खड़ी दो स्कूटी में हुए जोरदार विस्फोट में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें 2 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. 6 लोगों में से 4 गंभीर रूप से झुलस गए हैं. 2 को चोट आई है, जिनका इलाज चल रहा है. धमाका इतना तेज था कि पास की मस्जिद की दीवारों में दरारें आ गईं और 500 मीटर दूर तक आवाज गूंजी.

Advertisement
धमाका इतना जोरदार था कि दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. (Photo: PTI) धमाका इतना जोरदार था कि दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. (Photo: PTI)

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 08 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर के मेस्टन रोड पर बुधवार को एक जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी में अचानक धमाका हुआ, जिसमें आठ से अधिक लोग घायल हो गए. जिनमें 2 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. 6 लोगों में से 4 गंभीर रूप से झुलस गए हैं. 2 को चोट लगी है, जिनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

इलाके में दहशत का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि विस्फोट के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. धमाके की जांच के लिए NIA के अधिकारी UP ATS के संपर्क में हैं. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने की चर्चाएं
चूंकि यह क्षेत्र भीड़-भाड़ वाला है और दीपावली से पहले यहां पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने की चर्चाएं रहती हैं, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि धमाका इन्हीं पटाखों के कारण हुआ होगा.


मस्जिद की दीवारों में दरारें आईं
विस्फोट इतना तेज था कि पास स्थित मरकज मस्जिद की दीवारों में भी दरारें आ गईं. हालांकि पुलिस का कहना है कि धमाका सड़क किनारे खड़े स्कूटी में हुआ. धमाके की गूंज लगभग 500 मीटर दूर तक सुनाई दी. आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

घटना के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. अधिकारियों के अनुसार, अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं और इलाके में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं.

क्या बोले संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार?
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने कहा कि शाम करीब 7:15 बजे दो स्कूटी में धमाका हुआ. संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और घटना की गहन जांच की जा रही है. विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि जिन स्कूटी में धमाका हुआ था, उनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें चलाने वालों से भी पूछताछ की जाएगी.

आशुतोष कुमार ने कहा कि यह घटना दुर्घटना है या किसी साज़िश का हिस्सा, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.

CP कानपुर ने क्या कहा?
मौके पर मौजूद CP कानपुर रघुबीर लाल ने बताया कि दोनों स्कूटी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और शुरुआती जांच में पटाखा विस्फोट की संभावना जताई जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि किसी एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ होता, तो दोनों स्कूटी का आगे का हिस्सा पूरी तरह उड़ जाता और आसपास की दीवारें भी क्षतिग्रस्त होतीं. फिलहाल, हर पहलू की जांच की जा रही है.

Advertisement

यूपी एटीएस के साथ-साथ BDS और FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है और यह पता लगाने में लगी है कि विस्फोट किस प्रकार का था. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के असली कारण का खुलासा होगा. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »