कानपुर: दो हिंदू लड़कियों के बाद तीसरी को भी फंसाने की फिराक में था शातिर इरशाद! मोबाइल पर मिली 'सीक्रेट' चैट

किशोरी और युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्मांतरण कराने वाले आरोपी इरशाद को कानपुर की पनकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को उसके मोबाइल से एक तीसरी हिंदू युवती के साथ चैट मिली है, जिससे बड़े गिरोह की आशंका गहरा गई है.

Advertisement
इरशाद की कुंडली खंगाल रही कानपुर पुलिस (Photo- Screengrab) इरशाद की कुंडली खंगाल रही कानपुर पुलिस (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • कानपुर ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

कानपुर के पनकी में पुलिस ने सोशल मीडिया पर विशाल नाम रखकर दो हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. आगरा निवासी शातिर इरशाद ने हरदोई और उन्नाव की दो युवतियों से शादियां की थीं. सूत्रों के मुताबिक, वह अब एक तीसरी हिंदू युवती को भी अपने जाल में फंसाकर शादी करने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जब उसकी चैट खंगाली, तब इस तीसरी युवती का पता चला. अब पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है.

Advertisement

धोखे से शादी और फिर बर्बरता

मूलरूप से हरदोई की रहने वाली पहली पत्नी ने बताया कि इरशाद ने सोशल मीडिया पर विशाल बनकर दोस्ती की और फिर शादी कर ली. कोर्ट की लिखा-पढ़ी के दौरान सच सामने आया, लेकिन घर से भागने के कारण वह शांत रही.

शादी के बाद इरशाद ने जबरन धर्मांतरण के लिए मारपीट शुरू कर दी और बच्चे के खतने का दबाव बनाया. हाल ही में जब आरोपी उन्नाव की दूसरी हिंदू युवती को पत्नी बनाकर घर लाया, तो पहली पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद दूसरी युवती के परिजन उसे वापस ले गए.

तीसरी युवती की तलाश और गिरोह की आशंका

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पहली पत्नी के कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे. इसके बाद पुलिस टीम उन्नाव जाकर दूसरी पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ करेगी. इरशाद के मोबाइल से मिली ढेर सारी चैट के बाद पुलिस अब तीसरी युवती का पता लगा रही है. पुलिस को अंदेशा है कि युवतियों को फंसाकर जबरन धर्मांतरण कराने वाला कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है. पुलिस अब इरशाद के साथियों की तलाश के साथ इस केस को मजबूत करने में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »