यूपी: लवलेश और झुरई ने मां कलुटिया संग मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, इस बात से थे खफा

कौशांबी के अजरौली में जमीन विवाद और शादी न होने से नाराज दो बेटों ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता नथन सरोज की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जमीन दूसरी पत्नी के नाम करने पर यह खूनी रंजिश हुई.

Advertisement
कौशांबी में पिता के 'कातिल' बेटे अरेस्ट (Photo- ITG) कौशांबी में पिता के 'कातिल' बेटे अरेस्ट (Photo- ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी ,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

यूपी के कौशांबी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शादी के लिए जमीन न मिलने से नाराज कलयुगी बेटों ने अपनी ही मां के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही वारदात का खुलासा करते हुए दोनों बेटों और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

घटना 28 मार्च महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव की है, जहां के रहने वाले नाथन सरोज (60) की उनके ही दो बेटे लवलेश, झुरई और पत्नी कलुटिया ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. एसपी राजेश कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की. इसी दौरान महेवा घाट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी बेटा लवलेश, झुरई और पत्नी कलुटिया को लौगावा नहर के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी राजेश कुमार के घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो बेटे और एक मृतक की पत्नी शामिल है. 

पूछताछ में पता चला कि मृतक नथन सरोज की दो पत्नियां थीं. पहली पत्नी कलुटिया के दो पुत्र लवलेश व झुरई थे और दूसरी पत्नी सावित्री थी. मृतक ने तीन-चार साल पहले करीब सवा बीघा जमीन उसने दूसरी पत्नी सावित्री के नाम लिख दिया था जिसको लेकर पहली पत्नी नाराज थी. जो ढाई बीघा जमीन बची थी नथन उसे भी सावित्री के नाम करना चाहता था. इसी बात से नाराज होकर एक राय होकर तीनों ने मिलकर नथन सरोज की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी.

Advertisement

पकड़े गए आरोपी लवलेश के मुताबिक, मेरी उम्र लगभग 30 वर्ष हो गई थी तथा मेरे नाम कोई जमीन न होने के कारण शादी के लिए जो रिश्ता आता था वह भी टूट जाता था. आरोपी अपने पिता नथन सरोज से बार-बार कहता था की जो जमीन बची है वह मेरे नाम कर दो लेकिन वह नहीं कर रहे थे इस लिए मैंने पिता की हत्या कर दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement