नाबालिग ममेरी बहन को लेकर भागा युवक...घर से सोने चांदी के जेवर भी गायब

झांसी जिले में नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला चर्चा में है. परिजनों का आरोप है कि उसका ममेरा भाई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. परिवार का यह भी दावा है कि किशोरी घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और जमा रकम भी साथ ले गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
नाबालिग ममेरी बहन को लेकर भागा युवक  (Photo:itg) नाबालिग ममेरी बहन को लेकर भागा युवक (Photo:itg)

अजय झा

  • झांसी,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि एक युवक अपनी ही नाबालिग ममेरी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि किशोरी घर से जेवरात और नकदी भी लेकर गई है. परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी अभी तक उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर हर पहलू की जांच की जा रही है और किशोरी की तलाश के प्रयास जारी हैं.

Advertisement

जनकारी के अनुसार मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. परिवार ने इस मामले में अपने ही रिश्तेदार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के अनुसार, किशोरी के माता-पिता रोज़गार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं, जबकि गांव में उनकी बेटी अपने भाइयों और दादी के साथ रह रही थी.

परिजनों के मुताबिक, 21 जून की सुबह किशोरी घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. आसपास काफी तलाश की गई, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. सूचना मिलने पर माता-पिता भी गांव पहुंचे और खोजबीन शुरू की, मगर सफलता नहीं मिली.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी रिश्तेदारी में आने वाला एक युवक, जो किशोरी का ममेरा भाई बताया जा रहा है, अक्सर उनके घर आता-जाता था. इसी दौरान उसने किशोरी से संपर्क बढ़ाया और मोबाइल के जरिए लगातार बातचीत करता रहा. परिवार का दावा है कि उसी ने किशोरी को अपने प्रभाव में लेकर घर से साथ ले जाने की योजना बनाई.

Advertisement

परिजनों का यह भी कहना है कि किशोरी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और उसके नाम जमा करीब एक लाख रुपये भी लेकर गई है. जब उन्होंने आरोपी के परिजनों से जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद उन्हें तत्काल राहत नहीं मिली. उनका कहना है कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है और उसकी सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार बेहद चिंतित है. उन्होंने प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए, क्योंकि उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है.

दूसरी ओर, पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का यह भी कहना है कि किशोरी के बरामद होने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »