स्कूल ने 4 छात्रों को दी 'जय श्रीराम' बोलने की सजा, 8 दिन के लिए किया निष्कासित

झांसी में 4 छात्रों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है. उनका कसूर बस इतना है कि ये छात्र निबंध सुनाने के बाद जय श्री राम के नारे लगाए थे. घटना की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन और हिंदू संगठन ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ गेट के सामने हंगामा और नारेबाजी करते हुए प्रधानाचार्य का पुतला फूंका और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Advertisement
विरोध प्रदर्शन. विरोध प्रदर्शन.

अमित श्रीवास्तव

  • झांसी,
  • 02 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में 'जय श्रीराम' बोलने पर 4 छात्रों को स्कूल से 8 दिनों के लिए निष्कासित कर दिया गया. निष्कासित की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई और सोशल मीडिया पर स्कूल के विरोध में पोस्ट वायरल होने लगी. हिंदू संगठन प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए. वहीं, विरोध देख स्कूल प्रशासन खंडन पत्र जारी कर सफाई दी है.
 
दरअसल, मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी-अपनी रुचि के अनुसार निबंध लिखकर लाने के लिए कहा गया था. बच्चे दूसरे दिन स्कूल पहुंचे और प्रार्थना के दौरान अपने अपने निबंध पढ़कर सुनाए. इस दौरान 3 छात्र और एक छात्रा अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण पर अपने विचार रखे.

Advertisement

8 दिनों के लिए छात्रों को किया निष्कासित

चारों छात्रों ने 'जय श्री राम' बोलते हुए निबंध को खत्म किया. जय श्री राम का नारा लगाने पर स्कूल मैनेजमेंट उग्र हो गया और बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर 8 दिन के लिए निष्कासित कर दिया. इस घटना की जानकारी लगते ही कई छात्र संगठन और हिंदू संगठन ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ गेट के सामने हंगामा किया. साथ ही नारेबाजी करते हुए प्रधानाचार्य का पुतला फूंका और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

प्रधानाचार्य का पुतला फूंका.

मैनेजमेंट बच्चे को वापस लें, नहीं तो होगा आंदोलन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता विनय कुमार का कहना है कि जय श्री राम बोलने पर बच्चे को विद्यालय से निष्कासित कर दिया है. अगर, स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चे को वापस नहीं लिया तो आंदोलन होगा.

मामले में तहसीलदार ने कही ये बात

Advertisement

वहीं, तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है कि कुछ बच्चों के साथ मिसबिहेव किया गया है. मामले में जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »