रैंगिग से तंग नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में एरच थानान्तर्गत भदरवारा खुर्द के रहने वाले जयहिंद की बेटी ने नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने आत्महत्या के पीछे सीनियर छात्राओं द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 29 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में एरच थानान्तर्गत भदरवारा खुर्द के रहने वाले जयहिंद की एक बेटी और एक बेटा हैं. बड़ी बेटी 14 वर्षीय अनुष्का पटेल बरुआसागर थाना क्षेत्र में स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी. अनुष्का पढ़ने में काफी होशियार थी. वह विद्यालय के हॉस्टल में ही रहती थी. पिता का आरोप है कि अनुष्का को हॉस्टल में रहने वाली दो सीनियर छात्राएं खुशबू और प्रियंका परेशान करती थीं. साथ ही दोनों उसको डांट भी लगाती थी.

Advertisement

जिसके बारे में उन्हें फोन पर बताया गया था. कुछ ऐसा ही शनिवार को भी हुआ. जिससे तंग आकर उनकी बेटी अनुष्का ने हॉस्टल में सीढ़ियों की रेलिंग से दुपट्टे से उस समय फांसी लगा ली, जब वहां रहने वाली सभी छात्राएं खाना खाने मेस गई थीं. खाना खाने के बाद छात्राएं जब लौटकर आई तो अनुष्का फांसी पर लटक रही थी. रोते-बिखलते हुए पिता ने बताया कि बेटी ने शनिवार को घर में तीन बार फोन लगाया था. जिसमें उसने शाम को अपनी परेशानी का जिक्र किया था. लेकिन वह समझ नहीं पाए थे कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में डॉक्टर ने की आत्महत्या, कार में मिला शव

बेटी से खाना मंगाती थीं सीनियर छात्राएं 

पिता जयहिंद ने बताया कि मेरी बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है. मेरी बेटी झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र में स्थित नवोदय विद्यालय में पढ़ती थी. विद्यालय में पढ़ने वालीं दो बच्चियों ने उसे परेशान किया था. उन्होंने स्वयं की तबीयत खराब बताकर उसकी बेटी से खाना मंगाया. बच्ची उनके लिए खाना लेकर आई जो कुछ कम था. इस पर उन दोनों लड़कियां ने उसे डांट दिया और कहा कि फिर से जाकर उनके लिए और खाना ले आए. 

Advertisement

जिस पर उनकी बेटी ने कहा कि बहनजी अभी खा लो, हम फिर जायेंगे और लेकर आ जायेंगे. दोनों लड़कियां सीनियर थीं और हमारी बेटी कक्षा 9 में पढ़ती थी. शनिवार सुबह मेरी बेटी ने फोन किया था, तो मां से बात हुई. फिर 1 बजे फोन किया तो हमसे बात हुई. जिस पर हमने उसकी परेशानी को पूछा और कहा कि खाना खा ली हो. इस पर बेटी ने कहा कि आज पेपर था, इसलिए खाना 2 बजे मिलेगा. उनकी बेटी ने सीनियर छात्राओं से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें: यूपी में एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों की जाति पर राजनीति तेज, देखें दस्तक

मौत के सही वजहों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर बरुआसागर थाना पुलिस नवोदय विद्यालय पहुंची. इसके बाद शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आत्महत्या के वास्तविक कारण जानने के लिए छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में छात्रा को दो सीनियर छात्राओं की तरफ से परेशान करने की बात सामने आई है. 

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि थाना क्षेत्र बरुआसागर के नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा अनुष्का पटेल ने आत्महत्या कर ली. छात्रा की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल मौत के सही वजहों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »