JCB ने ली मासूम नैना की जान: पेट में घुसा लोहे का पंजा, तड़पकर तोड़ा दम

हाथरस के आदर्श नगर जोगीपुरा में मृत गोवंश को दफनाकर लौट रही नगर पालिका की जेसीबी की चपेट में आने से 11 वर्षीय नैना की दर्दनाक मौत हो गई. आरोप है कि चालक नशे में था और लापरवाही से गाड़ी पीछे कर रहा था. गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement
हाथरस में मासूम नैना की जेसीबी ने ली जान (Photo- Screengrab) हाथरस में मासूम नैना की जेसीबी ने ली जान (Photo- Screengrab)

राजेश सिंघल

  • हाथरस ,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रविवार शाम को मृत गोवंश को दफनाकर लौट रही नगर पालिका की जेसीबी के चालक की लापरवाही के कारण 11 वर्षीय बच्ची नैना की दर्दनाक मौत हो गई. गुस्से भीड़ ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूरा मामला कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आदर्श नगर जोगीपुरा का है. 

रविवार शाम करीब पांच बजे आदर्श नगर जोगीपुरा में नगर पालिका की जेसीबी मृत गोवंश को दफनाने आई थी. काम पूरा होने के बाद चालक ने नशे की हालत में तेज रफ्तार से लापरवाही से वाहन पीछे किया, जिससे जेसीबी का पंजा 11 वर्षीय नैना के पेट में घुस गया. पेट फटने और आंतें बाहर आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

मृतका के दादा विष्णु ने बताया कि रविवार शाम उनके बेटे बबलू की गाय की मौत हो गई थी. उस समय बबलू अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज गए हुए थे. घर के अन्य परिजनों ने स्थानीय सभासद के माध्यम से नगर पालिका को सूचना देकर गाय को दफनाने के लिए जेसीबी मंगवाई थी. घर के पास ही खाली जगह में गड्ढा खोदकर गाय को दफनाया गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण एकत्र हुए थे.

भीड़ ने चालक को दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आरोप है कि काम पूरा होने पर चालक ने लापरवाही से जेसीबी घुमाई, जिससे पास खड़ी नैना उसकी चपेट में आ गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी चालक को तुरंत दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर मृत बच्ची के पिता बबलू अलीगढ़ से घर पहुंचे, जहां मासूम का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है. इस मामले में परिजनों से जो भी तहरीर प्राप्त होगी, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों में तनाव को देखते हुए एहतियातन क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »