Instagram पर 'AK-47' गैंग बनाकर दिखा रहे थे दबंगई, 13 गिरफ्तार, अब बाकी सदस्यों की तलाश में पुलिस

गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 'AK-47' नाम से गैंग बनाकर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले 13 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि यह ग्रुप इलाके में भय और दबंगई का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था. अन्य सदस्यों की पहचान कर कार्रवाई जारी है.

Advertisement
दबंगई दिखाने का शौक पहुंचा जेल तक. (Photo: Ravi Gupta/ITG) दबंगई दिखाने का शौक पहुंचा जेल तक. (Photo: Ravi Gupta/ITG)

रवि गुप्ता

  • गोरखपुर ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दबंगई दिखाने और इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वाले युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इंस्टाग्राम पर AK-47 नाम से ग्रुप बनाकर सक्रिय युवकों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, यह समूह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रिय था और लगातार ऐसे फोटो व वीडियो पोस्ट कर रहा था, जिनमें हथियारों का प्रदर्शन किया जाता था. इन पोस्टों के जरिए क्षेत्र में दबदबा बनाने और लोगों के बीच भय पैदा करने की कोशिश की जा रही थी.

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ युवक इंस्टाग्राम पर AK-47 नाम से एक ग्रुप संचालित कर रहे थे. इस ग्रुप से जुड़े सदस्य हथियारों के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते थे. इन पोस्टों को देखकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को ऐसे कई सोशल मीडिया पोस्ट मिले, जिनसे यह संकेत मिला कि समूह क्षेत्र में अपनी अलग पहचान और दबंग छवि बनाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती मानते हुए कार्रवाई की.

पहले दो, फिर 11 और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पहले दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ.। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए कुल 11 और युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इस तरह पुलिस ने एक साथ कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर डाले जा रहे फोटो और वीडियो केवल दिखावा भर नहीं थे, बल्कि उनका असर स्थानीय माहौल पर भी पड़ रहा था. ऐसे कंटेंट से युवाओं में गलत संदेश जाता है और अपराधी मानसिकता को बढ़ावा मिल सकता है. इसी वजह से पुलिस ने सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की.

अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि AK-47 नाम से संचालित इस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. जांच के दौरान कई और नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गोरखपुर के कैंपियरगंज के सीओ अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने या लोगों में भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और जांच अभी जारी है. पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है ताकि ऐसी गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके. पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. इंस्टाग्राम पर दबंग छवि बनाने की कोशिश करने वाले युवकों को अब जेल की हवा खानी पड़ रही है. पुलिस का साफ संदेश है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कानून तोड़ने या डर का माहौल बनाने के लिए किया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »