NEET परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान, इस रूट पर चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ रूट पर 21 जून को दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों में कुल 12 अनारक्षित कोच होंगे, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आसानी होगी.

Advertisement
सभी कोच होंगे अनारक्षित.(Photo: AI-generated) सभी कोच होंगे अनारक्षित.(Photo: AI-generated)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:27 PM IST

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनें संचालित करता है. त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों के दौरान जहां पूजा स्पेशल और समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है, वहीं अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

इसी क्रम में NEET 2026 परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल प्रशासन ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों का संचालन 21 जून 2026 को किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Metro Train: 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो, योग दिवस और NEET एग्जाम के लिए अतिरिक्त ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापसी में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है. ताकि परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक आने-जाने में सुविधा मिल सके.

सभी कोच होंगे अनारक्षित, कुल 12 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी (GS) के 10 कोच और एसएलआरडी (SLRD) के 2 कोच लगाए जाएंगे. इस तरह प्रत्येक ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे और सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के रहेंगे.

Advertisement

रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा. खासतौर पर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले छात्रों को राहत मिलेगी.

रेलवे ने परीक्षार्थियों से समय से पहले स्टेशन पहुंचने और यात्रा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है.

यहां देखें परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

05007 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल

21 जून 2026 को गोरखपुर से सुबह 04:05 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन खलीलाबाद (04:56), बस्ती (05:22), बभनान (05:52), मनकापुर (06:22), गोंडा (06:55), करनैलगंज (07:24), बाराबंकी (08:38) और बादशाहनगर (09:20) होते हुए सुबह 10:00 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी.

05008 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल

21 जून 2026 को लखनऊ जंक्शन से शाम 07:15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन बादशाहनगर (07:50), बाराबंकी (08:28), करनैलगंज (09:20), गोंडा (10:12), मनकापुर (10:40), बभनान (11:12), बस्ती (11:42) और खलीलाबाद (अगले दिन 12:08) होते हुए रात 01:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

05036 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल

21 जून 2026 को सुबह 04:40 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी. यह ट्रेन बादशाहनगर (05:10), बाराबंकी (06:05), करनैलगंज (06:54), गोंडा (07:33), मनकापुर (07:59), बभनान (08:20), बस्ती (08:45) और खलीलाबाद (09:10) होते हुए सुबह 10:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

05035 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल

Advertisement

21 जून 2026 को शाम 07:15 बजे गोरखपुर से रवाना होगी. यह ट्रेन खलीलाबाद (07:57), बस्ती (08:25), बभनान (08:54), मनकापुर (09:25), गोंडा (10:00), करनैलगंज (10:31), बाराबंकी (10:52) और अगले दिन बादशाहनगर (12:32) होते हुए रात 01:10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी.

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दिनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इससे छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गंतव्य तक लौटने में सुविधा मिलेगी.

पूर्वोत्तर रेलवे ने कहा है कि भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष अवसरों पर ऐसी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »