बदायूं: पत्नी ने नहीं बनाई सूखी सब्जी तो पति ने 112 पर मिलाया फोन, आधी रात पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश के बदायूं में सब्जी को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पत्नी द्वारा रसेदार सब्जी बनाने से नाराज पति ने आधी रात को पुलिस बुला ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वजह जानी तो दंग रह गई. बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया.

Advertisement
बदायूं में पति ने पत्नी से विवाद में बुलाई पुलिस (Photo- ITG) बदायूं में पति ने पत्नी से विवाद में बुलाई पुलिस (Photo- ITG)

अंकुर चतुर्वेदी

  • बदायूं ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात सब्जी बनाने के तरीके को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. सूखी सब्जी न बनने से नाराज पति ने आपातकालीन सेवा डायल 112 पर कॉल कर घरेलू विवाद की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. 

पूछताछ में युवक ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी पत्नी रोज रसेदार सब्जी बनाती है, जबकि उसे सूखी सब्जी पसंद है. पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों और परिजनों से बातचीत करके मामले को शांत कराया और शिकायत को क्लोज कर दिया.

Advertisement

पुलिस से बोला पति- मेरी पत्नी को समझाइए

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक ने शिकायत करते हुए कहा कि उसकी पत्नी हमेशा रसेदार सब्जी बनाती है और उसे सूखी सब्जी पसंद है, इसलिए पुलिस उसकी पत्नी को समझाए. पुलिस ने युवक को हिदायत दी कि ऐसी मामूली बातों पर पुलिस को परेशान न करे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पत्नी का आरोप और पुलिस की कार्रवाई

दूसरी तरफ पत्नी का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है. पुलिस के अनुसार मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. चूंकि सूचना 112 पर आई थी, इसलिए पुलिस ने दोनों को समझाकर शिकायत उसी समय बंद कर दी और कोई अग्रिम कानूनी कार्रवाई नहीं की गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »