असलहा तस्करी, मैकेनिक, फिर ई-रिक्शा चालक... मीरा ठाकुर उर्फ हरिया कैसे बनी 'जासूस'?

मथुरा से गिरफ्तार मीरा ठाकुर उर्फ हरिया पर देश विरोधी गतिविधियों और जासूसी का आरोप है. पुलिस को उसके मोबाइल से कई संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें वह फेसबुक ग्रुप के जरिए 'हैंडलर्स' को भेजती थी. असलहा तस्करी में जेल जा चुकी मीरा फिलहाल गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में है.

Advertisement
मीरा ठाकुर उर्फ ​​हरिया (फाइल फोटो) मीरा ठाकुर उर्फ ​​हरिया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मथुरा ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को यूपी के मथुरा से गिरफ्तार किया गया है. उसपर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है. बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल से कई संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें मिली हैं जिन्हें 'हैंडलर्स' को भेजा जा रहा था. फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच में पता चला है कि मीरा फेसबुक के जरिए नौशाद और सोहेल जैसे संदिग्धों के ग्रुप से जुड़ी थी. आइये जानते हैं पूरी कहानी...

Advertisement

आरोपी मीरा ठाकुर के भाई नरोत्तम के मुताबिक, परिवार को लगा था कि पति से विवाद के कारण पुलिस उसे ले गई है. लेकिन मीडिया में खबर सामने के बाद हकीकत का पता चला. इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. 

परिजनों ने बताया कि मीरा की शादी 2012 में आगरा के मुकेश से हुई थी, जिसके बाद वे मथुरा रहने लगे. मीरा पहले मैकेनिक का काम करती थी, लेकिन 'अमीर' की चाहत ने उसे गलत रास्ते पर धकेल दिया. साल 2025 में उसे दिल्ली पुलिस ने असलहा तस्करी के आरोप में जेल भी भेजा था. जेल से छूटने के बाद उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया. 

मीरा ठाकुर मथुरा के रिफाइनरी से टैंक चौराहे के आसपास ई-रिक्शा चलाती थी. उसके मोबाइल से पुलिस को मथुरा के कई बेहद संवेदनशील इलाकों के फोटो मिले हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो मीरा की गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध रही हैं. पुलिस ने अब उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के शक में पकड़ा है. फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है ताकि जासूसी नेटवर्क और उसके सीधे संबंधों की पूरी तरह पुष्टि की जा सके.

Advertisement

पुलिस पूछताछ में मीरा ने बताया कि उसकी जान-पहचान फेसबुक के माध्यम से नौशाद से हुई थी, जिसके बाद वह सोहेल और नौशाद के ग्रुप में शामिल हो गई. ऐसे में अब पुलिस इस बात की बारीकी से पड़ताल कर रही है कि इन ग्रुप्स के जरिए उसने किन संवेदनशील जानकारियों को साझा किया है. मीरा के मोबाइल डेटा और उसकी हालिया गतिविधियों को चेक किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »