वाराणसी में नाव पर गंगा के बीच इफ्तार पार्टी, विवाद पर आ गया अखिलेश यादव का रिएक्शन

वाराणसी में गंगा के बीच नाव पर हुई इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद बढ़ गया है. हड्डियां नदी में फेंकने के आरोप के बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस मामले पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि नाव पर इफ्तार मनाने में क्या दिक्कत है और तंज कसा कि पुलिस को खुश किया होता तो मामला नहीं बढ़ता. उन्होंने इसे बहाना बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए.

Advertisement
अखिलेश यादव ने कहा कि नाव पर इफ्तार मनाने में क्या दिक्कत है. File Photo ITG अखिलेश यादव ने कहा कि नाव पर इफ्तार मनाने में क्या दिक्कत है. File Photo ITG

aajtak.in

  • वाराणसी,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर आयोजित इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. भाजपा युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि इफ्तार के बाद मांस की हड्डियां गंगा में फेंकी गईं. मामले ने तूल पकड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस आयोजन में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

Advertisement

इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने सवाल उठाया कि नाव पर इफ्तार मनाने में क्या दिक्कत है. साथ ही उन्होंने तंज करते हुए कहा कि उन लोगों ने पुलिस की हथेली पर ईदी नहीं रखी होगी. रख देते तो सब सही चलता.

अखिलेश यादव यह बातें पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के यहां आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कह रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रशासन को खुश करने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार कहीं भी मनाया जा सकता है, चाहे वह घर की छत हो या नाव.

गंगा में लग्जरी जहाज को लेकर क्या बोले अखिलेश?
नॉनवेज खाने को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बहाना बनाया जा रहा है ताकि लोगों के बीच दूरी पैदा की जा सके. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि गंगा में एक लग्जरी जहाज चलता है, जहां महंगी शराब परोसी जाती है और उसका कचरा भी नदी में जाता है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती.

Advertisement

दरअसल, यह पूरा मामला एक वायरल वीडियो से सामने आया, जिसमें कुछ युवक नाव पर गंगा के बीच इफ्तार करते नजर आ रहे थे. वीडियो के सामने आने के बाद आरोप लगा कि वहां मांसाहार किया गया और उसकी हड्डियां नदी में फेंकी गईं. इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »