ढाई लाख के डीजल की जमाखोरी! बेचने से पहले पुलिस ने दबोचा तो बरामद हुआ 2640 लीटर तेल

बांदा में पुलिस ने अवैध रूप से डीजल की जमाखोरी और परिवहन के बड़े मामले का खुलासा किया है. मध्य प्रदेश सीमा की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन से 2640 लीटर डीजल बरामद किया गया. पूछताछ में कागजात नहीं मिलने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

Advertisement
पकड़ू गई ढाई लाख के डीजल की जमाखोरी (Photo: itg) पकड़ू गई ढाई लाख के डीजल की जमाखोरी (Photo: itg)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों के बीच बांदा में एक जमाखोरी का मामला सामने आया है.इसे स्टोर कर महंगे दामों में बेचने की तैयारी के बीच पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा. दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपये का 12 बड़े ड्रम भरकर डीजल बरामद हुआ है. पुलिस ने जांच पड़ताल की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

Advertisement

आपको बता दें बांदा के नरैनी थाना की पुलिस मध्यप्रदेश बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग पर थी. उसी दौरान एक पिकअप लोडर में बड़ी संख्या में डीजल लेकर जाया जा रहा था. पुलिस ने रोककर एक साथ इतना डीजल ले जाने और उपयोग का कारण पूछा तो मौजूद लोग कोई जवाब नहीं दे सके. इसके बाद पुलिस ने 2640 लीटर डीजल कब्जे में लिया और दो को गिरफ्तार कर लिया. इतने सारे डीजल की कीमत करीब 2.5 लाख बताई गई है. 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो डीजल यूपी से मध्यप्रदेश ले जाकर महंगे दामों में बेचने की तैयारी में थे.रोजाना डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं.  
 
बांदा के डीएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना नरैनी पुलिस ने रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश की सीमा की तरफ जाते हुए एक पिक-अप वाहन को चेक किया गया, तो पाया गया कि उक्त वाहन में कुल 12 ड्रम में 2640 लीटर डीजल लदा हुआ है.

Advertisement

भारी मात्रा में डीजल के परिवहन के सम्बन्ध में पूछे जाने पर वाहन चालक द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाए गए. पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भंडारण एवं परिवहन के दृष्टिगत कार्यवाही करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया गया है. पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है. साथ ही सम्बन्धित विभागों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »