निशाने पर दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर और पिंकी चौधरी जैसे नेता! गला रेतकर हत्या और ग्रेनेड हमले की थी साजिश

यूपी एटीएस (UP ATS) की जांच में नोएडा से पकड़े गए संदिग्धों तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह और समीर खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ये दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI के इशारे पर उत्तर प्रदेश में बड़े आतंकी हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की फिराक में थे.

Advertisement
यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट किया (Photo- ITG) यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट किया (Photo- ITG)

संतोष शर्मा

  • नोएडा/लखनऊ ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

यूपी एटीएस ने नोएडा से तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और समीर खान को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद बट के कहने पर हिंदूवादी नेताओं की गला रेतकर हत्या करने की साजिश रची थी. इनके निशाने पर दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, पिंकी चौधरी, युद्धी राणा और गौरव राजपूत जैसे नेता थे. पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई (ISI) के मेजर रैंक के अधिकारियों के संपर्क में रहकर इन्होंने संवेदनशील स्थानों और हिंदू संगठनों के दफ्तरों की रेकी की थी. एटीएस ने आरोपियों के पास से पाकिस्तान से भेजी गई पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं.

Advertisement

पाकिस्तानी आकाओं के सीधे संपर्क में थे संदिग्ध

एटीएस की जांच में सामने आया है कि तुषार और समीर सिर्फ गैंगस्टर शहजाद भट्टी ही नहीं, बल्कि आईएसआई के मेजर हमीद और मेजर इकबाल के साथ भी कॉन्फ्रेंस कॉल पर रहते थे. ये बातचीत के लिए 'पुश टू टॉक' (PTT) और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे. आरोपियों ने हिंदू संगठनों के दफ्तरों की तस्वीरें और लोकेशन सीधे पाकिस्तान भेजी थीं. इनका मकसद प्रभावशाली लोगों के घरों पर हैंड ग्रेनेड फेंकना और दहशत फैलाना था.

यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री के आह्वान पर वृंदावन में जबरन शराब ठेका बंद कराने वाले हिंदूवादी नेताओं पर एक्शन, दक्ष चौधरी सहित 20 पर FIR

धर्मांतरण कर बना हिज्बुल्लाह अली खान

पकड़ा गया तुषार चौहान, शहजाद भट्टी से इतना प्रभावित था कि उसने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम हिज्बुल्लाह अली खान रख लिया था. उसने भट्टी के नाम पर कई इंस्टाग्राम आईडी बनाई थीं. इन लोगों ने अपने नेटवर्क में कई अन्य लड़कों को भी शामिल करना शुरू कर दिया था. पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने ही इन्हें टारगेट किलिंग का काम सौंपा था, जिसे एटीएस ने समय रहते नाकाम कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 'हिंदू रक्षा दल' ने तलवारें बांटी, पिंकी चौधरी समेत 16 पर FIR, 10 गिरफ्तार

6 दिन की रिमांड पर पूछताछ शुरू

नोएडा से गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने दोनों संदिग्धों की 6 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है. आज से शुरू हुई इस रिमांड के दौरान यूपी एटीएस की टीमें इनसे सघन पूछताछ करेंगी. एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं और पाकिस्तान से हथियार भेजने का रूट क्या था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »