UP के हाथरस में तेज आंधी का तांडव! दीवार और पेड़ गिरने से दो बच्चों समेत 3 की मौत

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में तेज आंधी से अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. बिलारा गांव में दीवार गिरने से 10 वर्षीय मनीष और लाडो की जान गई, जबकि बर्धवारी गांव में बकरी चरा रहे एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने से मौत हो गई. हादसों के बाद गांवों में शोक का माहौल है.

Advertisement
 दीवार के सहारे खड़े थे बच्चे.(Photo: Representational)  दीवार के सहारे खड़े थे बच्चे.(Photo: Representational)

राजेश सिंघल

  • हाथरस,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में अचानक बिगड़े मौसम और तेज आंधी से बड़ा हादसा हो गया. अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, बिलारा गांव में तेज आंधी के दौरान एक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई. मृतक बच्चों की पहचान 10 वर्षीय मनीष और 10 वर्षीय लाडो के रूप में हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाथरस: चिलचिलाती धूप में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला, प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी; ऐसे उतरी नीचे

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे आंधी से बचने के लिए दीवार के पास खड़े थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और वे मलबे में दब गए. ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गांव में पसरा मातम

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है. मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.

उधर इसी थाना क्षेत्र के बर्धवारी गांव में एक अन्य हादसा सामने आया है. यहां बकरी चरा रहा एक व्यक्ति तेज आंधी के दौरान हादसे का शिकार हो गया.

Advertisement

तेज हवा के कारण एक पेड़ गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आंधी ने ली तीन जान

लगातार हुई इन घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. एक ही दिन में तीन लोगों की मौत से स्थानीय लोग सदमे में हैं.

अचानक बदले मौसम और तेज आंधी ने खुशियों को मातम में बदल दिया. प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »