ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाए थे नूडल्स

एक ही परिवार के मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. शुरुआती तौर पर कुछ खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. (Photo- ITG) परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. (Photo- ITG)

अरुण त्यागी

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव का है. पुलिस को 17 अक्टूबर 2026 की सुबह परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना मिली. शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement

मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और तीन साल के बेटे साक्षात के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, एंबुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल का फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया है. वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पांचों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

रात में खाए थे नूडल्स

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे. आसपास के लोगों और मृतक महेश की मां ने पुलिस को यह जानकारी दी है. इसके बाद से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »