फिरोजाबाद में खौफनाक वारदात: प्रेमी संग मिलकर नातिन ने नाना को चाकू से गोदा, शव को जलाया

फिरोजाबाद के टूंडला में अपनी मर्जी से शादी करने की जिद में एक नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सगे नाना की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नातिन और उसका प्रेमी (Photo- ITG) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नातिन और उसका प्रेमी (Photo- ITG)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

यूपी के फिरोजाबाद एक नातिन ने अपने प्रेमी विपिन के साथ मिलकर सगे नाना ब्रह्मऋषि उर्फ नरेन्द्र पाल सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. नातिन की 6 जुलाई को किसी अन्य से तय शादी में बाधक बनने के कारण वृद्ध को रास्ते से हटाया गया. प्रेमिका के बुलावे पर आए प्रेमी ने वृद्ध पर चाकू से तीन वार किए और पहचान मिटाने के लिए शव को आग लगा दी. पुलिस ने 25 जून को अधजला शव बरामद कर दोनों साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

Advertisement

शादी में बाधक बनने पर रची साजिश

मृतक की पत्नी ने थाना टूंडला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नातिन की शादी 6 जुलाई को होने वाली थी और कार्ड भी छप चुके थे. नातिन इस शादी का विरोध कर रही थी क्योंकि वह शिकोहाबाद निवासी विपिन से प्रेम करती थी. नाना इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए नातिन ने उन्हें रास्ते से हटा.

चाकू के वार और शव जलाने की कोशिश

पुलिस ने मुकदमा संख्या 319/26 दर्ज कर मुख्य आरोपी विपिन को बन्ना रोड स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के पीछे से दबोचा. पूछताछ में विपिन ने कुबूल किया कि उसने प्रेमिका के कहने पर वृद्ध पर चाकू से तीन वार किए थे. हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव में आग लगा दी गई. 25 जून को मिले अधजले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से पहले शरीर पर बड़े घाव मिलने से हत्या की पुष्टि हुई.

Advertisement

हत्यारोपी प्रेमी का पुराना आपराधिक इतिहास

सीओ टूंडला अरुण चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए हैं. साजिश में शामिल नातिन को भी ग्राम मोहम्मदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए मुख्य आरोपी विपिन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पहले से ही शिकोहाबाद थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »