शाहरुख खान से मिलना चाहते हैं गोरखपुर के डॉ. कफील, पत्र लिखकर Jawan फिल्म पर कही ये बात

डॉ. कफील खान ने ये लेटर शाहरुख के बांद्रा वाले घर 'मन्नत' के पते पर भेजा है. इसमें कफील खान ने 'जवान' (Jawan) फिल्म के लिए शाहरुख का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने दावा किया कि 'जवान' फिल्म की कहानी उनसे मेल खाती है.

Advertisement
डॉ. कफील खान (फ़ाइल फ़ोटो) डॉ. कफील खान (फ़ाइल फ़ोटो)

आशीष श्रीवास्तव

  • गोरखपुर ,
  • 05 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के मामले से चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान ने शाहरुख खान को एक लेटर लिखा है. ये लेटर उन्होंने शाहरुख के बांद्रा वाले घर 'मन्नत' के पते पर भेजा है. इसमें कफील खान ने 'जवान' (Jawan) फिल्म के लिए शाहरुख का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने दावा किया कि 'जवान' फिल्म की कहानी उनसे मेल खाती है. कफील ने शाहरुख खान और फिल्म डायरेक्टर से मिलने की भी इच्छा ज़ाहिर की है. 

Advertisement

दरअसल, कफील खान ने शाहरुख खान को लेटर भेजे जाने वाली बात को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. इसमें उन्‍होंने शाहरुख से मुलाकात करने की इच्‍छा जताई है. शाहरुख खान को संबोधित इस लेटर में कफील खान ने लिखा है- दुर्भाग्यवश, मुझे आपका ईमेल नहीं मिल सका. नतीजतन, मैंने लेटर डाक से भेजा इसे यहां भी पोस्ट कर रहा हूं. 

डॉक्टर कफील खान ने आगे लिखा- मुझे हाल ही में आपकी फिल्म 'जवान' देखने का सौभाग्य मिला. जिसके बाद मुझे महत्वपूर्ण सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को संबोधित करने के साधन के रूप में सिनेमा का उपयोग करने की आपकी असाधारण प्रतिबद्धता के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

बकौल कफील खान- फिल्म में दुखद गोरखपुर इंसेफेलाइटिस घटना का मार्मिक चित्रण मेरे दिल पर एक अमिट छाप छोड़ गया है.  एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसका घटना और उसके परिणाम से व्यक्तिगत संबंध रहा है, मैं इस कहानी को स्क्रीन पर लाने के आपके निर्णय से बेहद प्रभावित हुआ हूं. हालांकि, मैं जानता हूं कि 'जवान' एक कल्पना है, मगर इसमें गोरखपुर अस्पताल की घटना से काफी समानता है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि 'जवान' फिल्म में तो असली अपराधी को पकड़ लिया गया, लेकिन वास्तविक जीवन में असली अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. मैं अभी भी अपनी नौकरी वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं. फिलहाल, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि देशवासियों की सेवा के प्रति मेरी पवित्रता, भक्ति और दृढ़ संकल्प निरंतर जारी रहेगा. आशा की किरण बनने के लिए धन्यवाद. मैं आपके उत्तर की प्रतीक्षा कर रहा हूं. 
 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले में यूपी सरकार ने आरोपी डॉ. कफील खान को बर्खास्त कर दिया था. बाद में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. इसके बाद बाहर आए डॉ. कफील ने कहा था कि मैं न्याय पाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »