बंदूक की नोक पर महिला डांसर को नोट देने का Video वायरल, अब पुलिस लेगी एक्शन

गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान महिला डांसर को बंदूक की नोक पर रुपये देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए लाइसेंसी शस्त्र जब्त कर लिया है. आरोपी अमरनाथ तिवारी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है.

Advertisement
समारोह में खुलेआम बंदूक का प्रदर्शन (Photo: Screengrab) समारोह में खुलेआम बंदूक का प्रदर्शन (Photo: Screengrab)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक समारोह के दौरान बंदूक का सार्वजनिक प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है. मोतीगंज थाना क्षेत्र के छाछपारा किशनपुरवा गांव में आयोजित तिलक समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 16 और 17 फरवरी की रात की बताई जा रही है. गांव में तिलक समारोह के दौरान महिला डांसरों का डांस चल रहा था. इसी बीच एक युवक लाइसेंसी बंदूक लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और बंदूक की नोक पर रुपये रखकर डांसर को देता दिखाई दिया. वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Advertisement

तिलक समारोह में बंदूक पर रुपये देने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. इस मामले पर सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि यह युवक परसपुर क्षेत्र का रहने वाला अमरनाथ तिवारी है. उसने अपने रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदूक का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शस्त्र को जब्त कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा गया है.

पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्र किया जब्त, आरोपी पर कार्रवाई शुरू

सीओ सदर ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह शस्त्र का प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement