दूल्हा मुंबई में, दुल्हन मोबाइल टावर पर! ऑनलाइन शादी हुई, तब 100 फीट की ऊंचाई से उतरी प्रेमिका, बहराइच की कहानी

उत्तर प्रदेश के बहराइच में निकाह की मांग को लेकर एक महिला करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. उसका प्रेमी नूरुद्दीन मुंबई में काम करता है, जबकि दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे. पुलिस की मध्यस्थता के बाद परिवार राजी हुए और काजी की मौजूदगी में ऑनलाइन निकाह कराया गया. इसके बाद महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया.

Advertisement
प्रेमी से शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी लड़की. (Photo: ITG) प्रेमी से शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी लड़की. (Photo: ITG)

राम बरन चौधरी

  • बहराइच,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

यूपी के बहराइच में एक लव स्टोरी में ऐसा मोड़ आया कि गांव में तमाशबीनों की भीड़ लग गई. प्रेमी मुंबई में था और प्रेमिका शादी की डिमांड करते हुए करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे. प्रेमिका नीचे उतरने को राजी नहीं हुई तो पुलिस ने बीच-बचाव किया. आखिरकार काजी को बुलाया गया और मुंबई में मौजूद प्रेमी के साथ ऑनलाइन शादी की रस्म अदा कराई गई. इसके बाद काफी समझाने-बुझाने पर प्रेमिका टावर से नीचे उतर आई.

Advertisement

मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है. यहां मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव में 23 अक्टूबर को यह घटनाक्रम हुआ. पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कई घंटे तक यह मामला चलता रहा. मोतीपुर थाना क्षेत्र के बस्थनवा गांव की रहने वाली लड़की का अपने ही गांव के नूरुद्दीन से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे.

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से 'हां' कहलवाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, महाराष्ट्र के सांगली में 'शोले' जैसा ड्रामा

नूरुद्दीन काम के सिलसिले में मुंबई में रह रहा था. इधर, परिवारों की असहमति से परेशान लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि गांव में हड़कंप मच गया. वह चौधरी गांव में लगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई और शादी की मांग करने लगी. टावर की ऊंचाई करीब 100 फीट थी. एक लड़की को इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देखकर नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Advertisement

लोग समझाते रहे, लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए उसे काफी समझाया गया. लेकिन वह शादी की मांग पूरी होने तक नीचे आने को तैयार नहीं थी. ऐसी हालत में पुलिस के सामने दो चुनौतियां थीं. पहली, लड़की को सुरक्षित नीचे उतारना. दूसरी, उस विवाद को सुलझाना जिसकी वजह से वह टावर पर चढ़ी थी.

पुलिस ने दोनों परिवारों से बातचीत की और शादी के मुद्दे पर मध्यस्थता की. काफी कोशिशों के बाद परिवारों को शादी के लिए राजी किया गया. इसके बाद टावर के नीचे काजी को बुलाया गया. लड़की बहराइच में मोबाइल टावर पर थी, जबकि उसका प्रेमी काम के सिलसिले में मुंबई में मौजूद था. दोनों की शादी कराने के लिए ऑनलाइन निकाह की व्यवस्था की गई. काजी की मौजूदगी में ऑनलाइन निकाह की रस्म अदा कराई गई. निकाह होने के बाद लड़की को नीचे उतरने के लिए समझाया गया. काफी समझाने के बाद वह टावर से नीचे आ गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »