रानी ने की मुखबिरी और बिट्टू ने दी सुपारी... इलाके में अपना दबदबा रखने के लिए गंगा किन्नर को रास्ते से हटाया

Ghazipur News: गंगा किन्नर हत्याकांड में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और चौंकाने वाला खुलासा किया है. बताया कि गंगा और बिट्टू किन्नर के बीच की दुश्मनी का फायदा रानी किन्नर ने उठाया, जो दोनों के संपर्क में थी और हत्या के बाद प्रदर्शन भी कर रही थी. 

Advertisement
किन्नर हत्याकांड में प्रदर्शन करने वाले साथी किन्नर समेत 5 गिरफ्तार. किन्नर हत्याकांड में प्रदर्शन करने वाले साथी किन्नर समेत 5 गिरफ्तार.

विनय कुमार सिंह

  • गाजीपुर ,
  • 03 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

UP News: गाजीपुर में गंगा किन्नर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मुख्य शूटर सत्यम राम के साथ कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. अभी मुख्य साजिशकर्ता बिट्टू किन्नर अपने अन्य साजिशकर्ता साथियों के साथ फरार है और पुलिस उन्हें खोज रही है. 

Advertisement

बता दें कि गंगा किन्नर और बिट्टू किन्नर दिवंगत दया किन्नर के शिष्य थे. दया किन्नर की मौत के बाद से इन दोनों के बीच क्षेत्र विवाद झगड़े का कारण बढ़ा.

इसी बीच, पिछले साल 8 जनवरी 2024 को सत्यम नाम के अन्य युवक ने गंगा को गोली मारी दी थी. हर्ष उर्फ गंगा किन्नर को पीठ में गोली लगी थी और उसने बिट्टू किन्नर गैंग के साथ सत्यम राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसका केस आज भी कोर्ट में लंबित है. 

अब बीते 29 दिसंबर को नंदगंज बाजार में गंगा किन्नर की दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में गोलीमार कर हत्या कर दी गई. पुराने नामजद अपराधियों का ही नाम हर्ष उर्फ गंगा किन्नर के पिता ने पुलिस को बताया था. 

शुक्रवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए क्षेत्र बंटवारे के विवाद के साथ चौंकाने वाला खुलासा किया. बताया कि गंगा और बिट्टू किन्नर के बीच की दुश्मनी का फायदा रानी किन्नर ने उठाया है, जो दोनों के संपर्क में थी और हत्या के बाद प्रदर्शन भी कर रही थी. 

Advertisement

रानी किन्नर, गंगा की सारी खबर बिट्टू और उसके साथियों को देती थी, जिससे गंगा की हत्या में बिट्टू फंस जाएगी तो पूरा इलाका उसी का हो जाएगा और सारे किन्नरों को साथ लेकर वो अपना गैंग चलाएगी.

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि फिलहाल गंगा किन्नर हत्याकांड में पुलिस मुख्य शूटर सत्यम कुमार (20), उसके साथी अजय राम (21), अन्य साथी मिथिलेश यादव (18), रानी किन्नर (28) को गिरफ्तार किया है.

साथ ही एक नाबालिग बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है. फिलहाल गिरफ्तार अराोपियों के खिलाफ साक्ष्य सबूतों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »