गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बावरिया बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम की कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी मारा गया है. गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

Advertisement
3 पुलिसकर्मी घायल.(Photo: Mayank Gaur/ITG) 3 पुलिसकर्मी घायल.(Photo: Mayank Gaur/ITG)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. निवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान एक लाख रुपये का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

दरअसल, यह मुठभेड़ एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच हुई. पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी बावरिया गिरोह का कुख्यात बदमाश था. उस पर गाजियाबाद और मेरठ पुलिस की ओर से इनाम घोषित किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में पत्नी के जिम ट्रेनर से प्रेम संबंध... पता चलते ही फ्लैट बदलने की तैयारी में था पति, तभी प्रेमी ने कर दिया अटैक

पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर गाजियाबाद पुलिस ने 50 हजार रुपये और मेरठ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. इस तरह उसकी गिरफ्तारी पर कुल एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.  निवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

आधिकारिक बयान का इंतजार

इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने की. मामले में मुठभेड़ की परिस्थितियों और अन्य विवरणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाना होगा आसान, शाहबेरी में नाले के ऊपर बनेगी 12 मीटर चौड़ी सड़क

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »