गाजियाबाद में जिन वाहनों को जब्त कर थाने लाई थी पुलिस, आग लगने से वे हो गए खाक

गाजियाबाद के लोनी थाना परिसर में अचानक लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी. थाने में कई वाहन खड़े थे, जिन्हें पुलिस जब्त कर यहां लेकर आई थई. आग लगने से उनमें करीब 15 से 20 खाक हो गए. आनन-फानन में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

Advertisement
आग लगने से इलाके में फैल गया धुएं का गुबार. (Photo: Screengrab) आग लगने से इलाके में फैल गया धुएं का गुबार. (Photo: Screengrab)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

गाजियाबाद के लोनी थाना परिसर में कई वाहन खड़े थे, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जब्त कर यहां लाकर रखा था, अचानक आग में जलकर खाक हो गए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 20 वाहन उसकी चपेट में आ गए. इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आसपास इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और आग की ऊंची लपटें उठती रहीं.

Advertisement

लोनी थाने में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 15 से 20 वाहन परिसर में खड़े थे. अचानक इनमें आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में तेज लपटों का रूप ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई वाहन जलते हुए एक-दूसरे को अपनी चपेट में लेते गए.

यह भी पढ़ें: हमीरपुर: पोल्ट्री फार्म में आग लगने से करीब 4 हजार मुर्गे जले, ग्रामीणों में मची 'रोस्टेड' चिकन लूटने की होड़

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत बुलाया गया. मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक अधिकांश वाहन पूरी तरह जल चुके थे और सिर्फ उनका ढांचा ही बचा रह गया था.

Advertisement

इस मामले में गाजियाबाद के सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आग और ज्यादा फैलने से रोकी जा सकी. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी कारण से लगी हो सकती है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर जांच में जुटी हुई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement