13वीं मंजिल से कूदा बेटा, फ्लैट में मिली मां की सड़ी लाश... गाजियाबाद में डबल डेथ मिस्ट्री से सनसनी

गाजियाबाद के महागुनपुरम सोसाइटी में 40 वर्षीय राजवीर ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो उसकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर का दो दिन पुराना शव मिला. शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे. दोनों मौतों से मामला रहस्यमय हो गया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
मां-बेटे की रहस्यमयी मौत से हड़कंप.(Photo: Mayank Gaur/ITG) मां-बेटे की रहस्यमयी मौत से हड़कंप.(Photo: Mayank Gaur/ITG)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसाइटी में सामने आई डबल मिस्ट्री डेथ की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. एक ओर 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. वहीं, उसके फ्लैट के अंदर उसकी 70 वर्षीय मां का दो दिन पुराना शव मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि विनायक टावर की 13वीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. सूचना मिलते ही थाना कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पास के निजी मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या करने वाले गौरव प्रजापति का एनकाउंटर, दोनों पैर में लगी गोली

फ्लैट के अंदर मिला मां का शव, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान राजवीर (40) पुत्र महेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो अपनी मां सतनाम कौर (70) के साथ उसी फ्लैट में रहता था. पुलिस जब फ्लैट के अंदर पहुंची तो वहां बेड पर सतनाम कौर का शव पड़ा मिला, जो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है. शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं.

Advertisement

मां की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल दोनों मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

परिवारिक स्थिति और पृष्ठभूमि भी जांच के दायरे में

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि राजवीर अपनी पत्नी से अलग होकर मां के साथ रह रहा था. उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में रहती थी. हालांकि राजवीर का वहां आना-जाना लगा रहता था, लेकिन पिछले दो दिनों से वह वहां नहीं गया था. घटना की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अस्पताल पहुंची.

पुलिस के अनुसार, राजवीर पहले एस्ट्रोलॉजी से जुड़ा काम करता था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलने के कारण वह फिलहाल बेरोजगार था. बताया जा रहा है कि वह इन दिनों पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने का काम कर रहा था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच जारी

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि पहले मां की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके बाद बेटे ने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.

दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच के दौरान फ्लैट से मां का शव भी बरामद हुआ. आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement