गाजियाबाद: डासना मंदिर पर पुलिस और यति नरसिंहानंद के समर्थकों में नोकझोंक, विधायक को रोका, Video

गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर के पास उस समय तनाव बढ़ गया, जब महंत यति नरसिंहानंद के समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस दौरान पुलिस और समर्थकों में नोकझोंक हुई. दरअसल, यहां भारी संख्या में लोग पंचायत में शामिल होने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया. लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भी पुलिस ने रोक दिया.

Advertisement
डासना मंदिर पर मौजूद लोग. डासना मंदिर पर मौजूद लोग.

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 13 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

UP News: गाजियाबाद (Ghaziabad) के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित डासना देवी मंदिर के पास उस समय तनाव पैदा हो गया, जब पुलिस ने यति नरसिंहानंद सरस्वती के समर्थकों को हिरासत में लिया. हिरासत के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल गर्मा गया. पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. मंदिर जाने की कोशिश में जुटे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. इस मामले का वीडियो सामने आया है.

Advertisement

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भी डासना देवी मंदिर जाने से रोका गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया. विधायक और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नेशनल हाईवे 9 पर बैठकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया. पुलिस ने इन लोगों को मंदिर जाने से रोक दिया था.

यहां देखें Video

 

बीते दिनों यहां पंचायत की घोषणा की गई थी, जिसके तहत कई गांवों के प्रधान और हिंदू संगठनों के लोग मंदिर जाने के लिए निकले थे. पुलिस ने इसे लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के आसपास भारी बल तैनात किया था और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को मंदिर जाने से रोक दिया.

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बीते दिनों कहा था कि गाजियाबाद में डासना क्षेत्र में कई गांव के प्रधान और आसपास के हिंदू संगठन मिलकर कर पंचायत कर सकते हैं, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं. इसी को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही थी. आज इसी पंचायत में शामिल होने के लिए लोग यहां पहुंच रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: यति नरसिंहानंद की आपत्तिजनक टिप्पणी से देशभर में बवाल, डासना में भी तनाव, कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन

इस पंचायत के लिए आसपास के हिंदू, साधु संतों को पंचायत में आने का निमंत्रण दिया गया था. इस पंचायत को लेकर नंदकिशोर गुर्जर ने कहा था कि हिंदू संगठन और मंदिर समिति से जुड़े हुए लोग जिलाधिकारी से मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया. यह पुलिस की ज्यादती है. इससे पहले भी कमिश्नर ऑफिस में कमिश्नर से मिलने गए लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »