भंडारे के लिए ले जा रहे थे गर्म खीर, ई-रिक्शा पलटने से 5 बच्चों समेत एक ही परिवार के 10 लोग झुलसे

फिरोजाबाद में नवरात्रि के दौरान मंदिर में भंडारा करने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया. बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के मडुआ गांव से बेहड़ माता मंदिर जा रहे परिवार का ई-रिक्शा रास्ते में पलट गया. जिससे 10 लोग झुलस गए.

Advertisement
अस्पताल में भर्ती खीर से झुलसे लोग. (Photo: Screengrabs) अस्पताल में भर्ती खीर से झुलसे लोग. (Photo: Screengrabs)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

फिरोजाबाद में नवरात्रि में भंडारे के लिए गर्म खीर लेकर मंदिर जा रहे एक परिवार के साथ हादसा हो गया. बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के मडुआ गांव से बेहड़ माता मंदिर जा रहे परिवार का ई-रिक्शा रास्ते में पलट गया. जिससे भगोने में रखी गर्म खीर यात्रियों के ऊपर गिर गई. हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 10 लोग झुलस गए.

Advertisement

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर पर खीर बनाकर ई-रिक्शा से मंदिर में भंडारा करने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक ई-रिक्शा पलटने से यह हादसा हो गया. घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई.

जिलाधिकारी ने क्या कहा?
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और एसएसपी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली. जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है. नवरात्रि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में प्रसाद और भंडारा वितरित करने जाते हैं. कई लोग घरों से ही पूरी, हलवा और खीर बनाकर ले जाते हैं.

संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी, फिरोजाबाद ने कहा कि भंडारे के लिए खीर ले जा रहे थे, तभी अचानक ई रिक्शा पलट गया. जिससे 10 लोग झुलसे गए हैं. जुलसे लोगों में 5 बच्चे हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »