कानपुर में चेहल्लुम पर बिरयानी के लिए मची ऐसी छीना-झपटी, जमीन पर बिखरे चावल भी नहीं छोड़े! VIDEO देख चकरा जाएगा सिर

कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के मकनपुर में चेहल्लुम के दौरान बिरयानी बांटते वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई. देर रात भीड़ बढ़ने पर बिरयानी से भरी डेग जमीन पर गिर गई, जिसके बाद लोग ज़मीन से ही बिरयानी लूटने के लिए आपस में धक्का-मुक्की करने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
कानपुर में बिरयानी के लिए मारा-मारी (Photo- ITG) कानपुर में बिरयानी के लिए मारा-मारी (Photo- ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के मकनपुर में चेहल्लुम के आयोजन के दौरान बिरयानी वितरण को लेकर अफरा-तफरी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बड़ी संख्या में लोग बिरयानी लेने के लिए आपस में धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, चेहल्लुम के मौके पर लोगों के लिए बिरयानी तैयार कराई गई थी. देर रात वितरण के दौरान भीड़ अचानक बढ़ गई. इसी बीच बिरयानी से भरी एक बड़ी डेग गिर गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग उसे उठाने के लिए टूट पड़े.

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग जमीन पर गिरी बिरयानी को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान कई लोग एक-दूसरे से छीना-झपटी करते भी दिखाई दे रहे हैं. कुछ ही पलों में वहां अव्यवस्था का माहौल बन गया.

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद आयोजन के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक किसी बड़े विवाद, चोट या कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बताया जा रहा है कि नए लड़कों की भीड़ ज्यादा होने के कारण प्रसाद के तौर पर बिरयानी वितरण कर रहे ताजिए कार्यकर्ता बिरयानी छोड़कर भागे और फिर नए लड़कों ने स्टैंड से जमीन पर बिरयानी की पूरी डेग गिरा दी. जिसके बाद भीड़ पूरी तरह बिरयानी की डेग पर टूट पड़ी. बिरयानी की 'लूटपाट' के दौरान एक दूसरे के कपड़े तो गंदे हुए दूसरी तरह कई लोग चोटिल हो गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »