UP के फिरोजाबाद में हैवान बना पिता, बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित नीलकंठ कॉलोनी में राकेश राठौर ने अपनी बेटी मुस्कान की धारदार हथियार से हत्या कर दी और पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

Advertisement
फिरोजाबाद में शख्स ने की बेटी की हत्या. (Photo: Representational ) फिरोजाबाद में शख्स ने की बेटी की हत्या. (Photo: Representational )

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जबकि पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश राठौर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद राकेश का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने अपनी पुत्री मुस्कान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. वहीं घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे आगरा रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

Advertisement

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने बताया कि आरोपी राकेश राठौर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है.

इस घटना के बाद नीलकंठ कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है. पड़ोसी और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »