पति को खटिए से बांधकर सटाए बिजली के तार, मार- मारकर पत्नी ने किया लहूलुहान

फतेहपुर में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.आरोप है कि पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर पूरी रात बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट भी लगाया. गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पति को खटिए ये बांधकर सटाए बिजली के तार (Photo: itg) पति को खटिए ये बांधकर सटाए बिजली के तार (Photo: itg)

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर ,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति के साथ मारपीट और प्रताड़ना का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है.आरोप है कि पत्नी ने पति को रातभर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट भी लगाया.पुलिस ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है.

चारपाई से बंधा, खून से सना संजीव

Advertisement

आपको बता दें मामला जिले के औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव का है.जहां सोमवार सुबह पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घायल संजीव तिवारी खून से सना और चारपाई से बंधा था. उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया है.

चारपाई से बांधकर पिटाई और करंट 

अस्पताल में संजीव तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने रविवार रात उन्हें चारपाई में बांधकर बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की.इतना ही नहीं, आरोप है कि पत्नी ने बिजली के तार से उन्हें करंट भी लगाया.घायल की हालत में सुधार होने के बाद उसके भाई ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी.पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Advertisement

संजीव के भाई ने कराई FIR

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना औंग अंतर्गत गांव परसदेवपुर में आज सुबह एक घटना हुई थी जिसमें 112 को सूचना मिलती है कि एक युवक संजीव तिवारी, की पत्नी ने कल रात को उनको बांधकर, बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और है और पत्नी ने उनको बिजली के तार से करंट भी लगाया है.इस सूचना पर तुरंत वहां पर पुलिस पहुंचती है.सबसे पहले संजीव को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाती है और उसका बयान भी किए जाते हैं.उसके बाद जब अस्पताल में उनकी स्थिति बेहतर होती है, तब उनके भाई के द्वारा इसमें उनकी ही पत्नी के विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र दिया जाता है जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है.

 
 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »