VIDEO: रसोई में मौत बनकर बैठा था 12 फीट का 'काल' अजगर! देखते ही चीख पड़ी महिला

उत्तर प्रदेश के इटावा में धर्म नगर कॉलोनी के एक घर की रसोई में करीब 12 फीट लंबा और 25 किलो वजनी विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया. गृहणी पूनम बच्चों के लिए खाना बनाने पहुंची थीं, तभी उनकी नजर स्लैब पर बैठे अजगर पर पड़ी. जिसके बाद वह चिल्लाकर बाहर भाग गईं.

Advertisement
किचन के स्लैब पर बैठा अजगर. (Photo: ITG) किचन के स्लैब पर बैठा अजगर. (Photo: ITG)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

इटावा शहर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित धर्म नगर कॉलोनी में एक घर की रसोई में 12 फीट लंबा और लगभग 25 किलो वजनी अजगर मिलने से हड़कंप मच गया. देर शाम को रसोई में काम कर रही महिला पूनम ने स्लैब पर अजगर को बैठा देखा तो चीखते हुए बाहर भागी, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई. बताया जाता है कि रसोई में वह बच्चों के लिए खाना बनाने गई थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना वन विभाग को दी उसके बाद रेस्क्यू टीम पहुंची.

Advertisement

सूचना पर वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को भयमुक्त किया. गृहणी पूनम ने बताया कि इतना विशाल अजगर मोहल्ले में कभी नहीं देखा गया. अजगर को देखकर वह बुरी तरह घबरा गई थीं, लेकिन रेस्क्यू के बाद परिवार और मोहल्ले वाले खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पूनम के तीन छोटे बच्चे हैं, पति मजदूरी का कार्य करते हैं.

12 फीट लंबा और 25 किलो था वजन
वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यह अजगर पायथन मोलुरस प्रजाति का विषहीन सर्प है. इसमें विष नहीं होता, लेकिन काटने पर गैंग्रीन जैसे गंभीर इन्फेक्शन का खतरा रहता है. उन्होंने बताया कि यह 12 फुट से अधिक बड़ा और लगभग 25 किलो वजन का विशाल अजगर था, इसकी चपेट में आने से किसी को भी चोट पहुंचा सकता था.

Advertisement

अजगर सांप वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्राणी है, इसे मारने या नुकसान पहुंचाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है. रेस्क्यू के बाद अजगर को सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा-निर्देशन में फिशर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »