इटावा प्रजनन केंद्र में एक महीने के भीतर 40 बकरियों की मौत, सांस फूलने की दिक्कत; लाखों की नस्ल पर संकट

इटावा के चंबल क्षेत्र की जमुनापारी बकरी अपनी ऊंची कद-काठी और बेहतर नस्ल के कारण देश ही नहीं, बल्कि वियतनाम, जापान और बांग्लादेश जैसे देशों में भी काफी फेमस है. इसी वजह से सरकार इस नस्ल के संरक्षण पर हर साल लाखों रुपये खर्च करती है.

Advertisement
प्रजनन केंद्र में संरक्षित देश विदेश की प्रसिद्ध जमुनापारी प्रजाति की 77 लाख की बकरियां.(Photo:ITG) प्रजनन केंद्र में संरक्षित देश विदेश की प्रसिद्ध जमुनापारी प्रजाति की 77 लाख की बकरियां.(Photo:ITG)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

देश विदेश में प्रसिद्ध सबसे उत्तम प्रजाति जमुनापारी बकरी इटावा के चंबल इलाके चकरनगर क्षेत्र में पाई जाती है. इस बकरी में विशेषताएं होने की वजह से इसको वियतनाम, जापान, बांग्लादेश सहित कई देशों में बड़ी मांग रहती है. इस प्रजाति को संरक्षित करने के लिए इटावा में एक भदावरी भैंस और जमुनापारी बकरी प्रजनन केंद्र बनाया गया है, इस पर प्रतिवर्ष इनकी प्रजाति को संरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं.

इटावा की प्रजनन केंद्र में अचानक से बकरियां में सांस लेने की दिक्कत और फेफड़ों में तकलीफ होने की वजह से 40 बकरियों की मौत हो गई है. इन मौतों से प्रशासनिक अमला परेशान हो गया है. 

Advertisement

अचानक अज्ञात बीमारी होने की वजह से इसके सैंपल मथुरा अनुसंधान केंद्र और आईवीआरआई बरेली अनुसंधान केंद्र पर भेजे गए, लेकिन उनकी रिपोर्ट में भी वायरस का पता नहीं चल पाया, जिससे बीमारी अभी भी अज्ञात बनी हुई है.

मार्च में खरीदी गई थीं 110 बकरियां 

भदावरी भैंस और जमुनापारी प्रजनन केंद्र के संयुक्त निदेशक डॉक्टर डीके मिश्रा के अनुसार, मार्च माह में औरैया जनपद में लगे मेले से 50 बकरियां और पांच बकरे 65 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए की दर से खरीदे गए और इटावा में लगे मेले से भी 50 बकरी और 5 बकरों की खरीददारी की गई.

इस प्रकार से मार्च के महीने में 110 बकरा बकरी प्रजनन केंद्र लाये गए, प्रजनन केंद्र में अचानक से जून के महीने में एक अज्ञात बीमारी फैल गई, जिस कारण प्रतिदिन की संख्या के आधार से 40 बकरे बकरियां और उनके बच्चों की मृत्यु हो गई है. इससे पशुपालन विभाग परेशान हो गया. बीमारी का भी पता नहीं चल पा रहा है.

Advertisement

पोस्टमार्टम में भी वजह स्पष्ट नहीं

संयुक्त निदेशक डॉक्टर डीके मिश्रा ने बताया कि बीमार बकरियों का सैंपल भी भेजे गए लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आने की वजह से बीमारी नहीं पता चल पाई है, अभी भी पांच बकरियां बीमार है, जिनको अलग बाड़े में रखा गया है. उनका उपचार चल रहा है. देखें VIDEO:- 



मृत बकरियों के शवों के पोस्टमार्टम भी कराये गए हैं, इसमें माइक्रो प्लाजा व अन्य बीमारियों की आशंका भी हुई है. खांसी व दम फूलने के मुख्य कारण है, इससे बकरियों की लगातार मौत हुई है. अन्य जिलों से आई टीम भी बकरियों की मौत को लेकर जांच कर रही हैं. अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »