दूध में नशा और फिर 'फिल्मी' लूट: बुजुर्ग महिला के भरोसे का कत्ल कर परिचित ने ही घर कर दिया साफ!

सहारनपुर के कुतुबशेर में परिचित हरदीप ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को नशीला दूध पिलाकर जेवर और नकदी लूट ली. शातिर गिरोह ने सबूत मिटाने के लिए CCTV और वाई-फाई भी चोरी किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपा सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल और स्कूटी बरामद की है.

Advertisement
सहारनपुर में चोर गैंग गिरफ्तार (Photo- ITG) सहारनपुर में चोर गैंग गिरफ्तार (Photo- ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर ,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

Uttar Pradesh News: सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. 75 वर्षीय वीना बांगा के घर उनके परिचित हरदीप उर्फ दीपा ने भरोसे का फायदा उठाकर फिल्मी अंदाज में चोरी की साजिश रची. आरोपी रात करीब 8 बजे दूध और खाने का सामान लेकर घर पहुंचा, जैसे वह पहले भी कई बार आता रहा था. बुजुर्ग महिला ने बिना शक किए दूध पी लिया, लेकिन उस दूध में नशीला पदार्थ मिला हुआ था. कुछ ही देर में महिला बेहोश हो गई और फिर शुरू हुआ चोरी का पूरा खेल.

Advertisement

महिला जब सुबह होश में आई तो घर का मंजर देखकर दंग रह गई. अलमारी के ताले खुले पड़े थे, नगदी गायब थी, हाथों की चार सोने की चूड़ियां और गले की चैन तक उतार ली गई थी. 

इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर में लगे CCTV कैमरों से छेड़छाड़ की और सबूत मिटाने के लिए वाई-फाई डिवाइस भी साथ ले गए. पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई अकेला चोर नहीं बल्कि पूरा गिरोह था, जो नशा देकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था.

एसएसपी के निर्देश पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने जाल बिछाकर चारों शातिर आरोपियों को दबोच लिया. दबनी वाले कब्रिस्तान के तालाब किनारे से हुई गिरफ्तारी में पुलिस ने पीली धातु की डलियां, चैन-लोकेट, नकदी, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी की स्कूटी बरामद की.

Advertisement

मुख्य आरोपी हरदीप उर्फ दीपा का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिस पर उत्तराखंड, हरियाणा और सहारनपुर में नशा देकर चोरी, लूट और अन्य संगीन मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब गिरोह के बाकी नेटवर्क और पुरानी वारदातों की भी जांच में जुट गई है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement