देवरिया हत्याकांड में आया नया मोड़, दो नए नाम लेकर थाने पहुंची प्रेमचंद यादव की पत्नी

देवरिया हत्याकांड में नई खबर सामने आई है. मृतक प्रेमचंद की पत्नी और बेटी थाने पहुंची. वहां उन्होंने दो और लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की अपील की है. बता दें कि प्रेम चंद्र यादव की हत्या के मामले में अभी तक सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था.

Advertisement
प्रेमचंद यादव की पत्नी और बेटी. प्रेमचंद यादव की पत्नी और बेटी.

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 15 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में 2 अक्टूबर को जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी. दरअसल, पहले प्रेमचंद यादव की हत्या की गई. फिर प्रेम यादव पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी. इस मामले ने पूरे यूपी को हिला कर रख दिया था. अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है.

Advertisement

बता दें कि प्रेमचंद यादव की हत्या के मामले में सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया था. इन सभी की हत्या भी प्रेम चंद्र यादव के समर्थकों ने की थी. मगर अब मृतक प्रेमचंद यादव की पत्नी ने एसपी को आवेदन पत्र देकर इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ और केस दर्ज करवाने की अपील की है.

दरअसल, बीते शनिवार को मृतक प्रेमचंद यादव की पत्नी प्रेमशिला अपनी बेटी व अपने वकील के साथ एसपी दफ्तर पहुंचीं. इस दौरान प्रेमशिला ने आवेदन पत्र देकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनके पति यानी प्रेम चंद्र यादव की हत्या में 2 लोग और शामिल हैं. पुलिस से आवेदन किया गया कि मामले की जांच कर इन दो के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया जाए. बता दें कि जिन दो आरोपियों के खिलाफ प्रेम चंद्र यादव की पत्नी ने केस दर्ज करवाने की मांग की है, उनका नाम सामने नहीं आया है.

Advertisement

क्या था देवरिया हत्याकांड?

आपको बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते पहले प्रेमचंद यादव की हत्या हुई. उसके प्रतिशोध में सत्य प्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने सत्य प्रकाश दुबे की बेटी शोभिता की तहरीर पर 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था. पुलिस अभी तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. दूसरी तरफ प्रेमचंद यादव की पत्नी ने भी केस दर्ज करवाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »