आतिशबाजी और नोटों की बारिश से लगा जाम, कारों की छत पर चढ़कर स्टंट, हुड़दंगियों का वीडियो वायरल

देवरिया में एक बारात के दौरान बारातियों ने सड़क पर हुड़दंग मचा दिया. कारों की छत और बोनट पर चढ़कर स्टंट किए गए और आतिशबाजी की गई. नोट उड़ाने के वीडियो भी सामने आए हैं. इस वजह से कसया रोड पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक वाहन का 12 हजार रुपये का चालान किया.

Advertisement
बारातियों ने जमकर किया हुड़दंग (Photo: Screengrab) बारातियों ने जमकर किया हुड़दंग (Photo: Screengrab)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक बारात के दौरान बारातियों का हुड़दंग देखने को मिला. बारात निकलने के दौरान कुछ लोग कारों की छत और बोनट पर चढ़कर स्टंट करते हुए आतिशबाजी कर रहे थे. इतना ही नहीं बारात में नोट उड़ाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो यह 7 मार्च का निकला. बताया जा रहा है कि यह वीडियो देवरिया शहर के कसया रोड का है. यहां एक बारात मैरिज हॉल की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाराती कारों पर चढ़कर स्टंट करते हुए आगे बढ़ रहे थे.

Advertisement

शनिवार की शाम कसया रोड पर पहुंची इस बारात में बाराती नाचते गाते और आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे. साथ ही नोटों की गड्डियां भी हवा में उड़ाई जा रही थीं. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई. देवरिया-कसया ओवरब्रिज से लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ओवरब्रिज से रिलायंस पेट्रोल पंप तक वाहनों की कतार

स्थानीय लोगों के मुताबिक बारातियों की गैर जिम्मेदाराना हरकतों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई. तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और बाराती सड़क घेरकर चल रहे थे. इससे यातायात लगभग ठप हो गया. देवरिया ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह के मुताबिक शनिवार की रात करीब दस बजे उन्हें देवरिया-कसया रोड पर जाम लगने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बालाजी मंदिर तिराहे से यह बारात पलक लॉन मैरिज हॉल की तरफ जा रही थी.

Advertisement

पुलिस ने काटा 12 हजार रुपये का चालान

इस दौरान कुछ लोग गाड़ियों पर चढ़कर पटाखे छोड़ रहे थे. पुलिस को देखते ही आतिशबाजी बंद कर दी गई. पुलिस ने उन्हें सड़क किनारे किया और एक वाहन के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपये का चालान किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »