'राम मंदिर तोड़कर बाबरी बनाएंगे...', विवादित वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को Bijnor पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साथी भी पकड़े गए

वायरल वीडियो में युवक राम मंदिर (Ram Mandir) और धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है. वह कहता है- "हम राम मंदिर तोड़ेंगे और फिर से बाबरी मस्जिद बनाएंगे." इसके साथ ही युवक ने और भी कई आपत्तिजनक बातें कही हैं.

Advertisement
बिजनौर: तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में बिजनौर: तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

संजीव शर्मा

  • बिजनौर ,
  • 26 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

यूपी के बिजनौर जिले में राम मंदिर और धर्म विशेष पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ विवादित वीडियो शूट करने वाले दो और युवकों को पकड़ा गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

युवक का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा था. शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  

Advertisement

बता दें कि वायरल वीडियो में युवक राम मंदिर और धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है. वह कहता है- "हम राम मंदिर तोड़ेंगे और फिर से बाबरी मस्जिद बनाएंगे." इसके साथ ही युवक ने और भी कई आपत्तिजनक बातें कही हैं. जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों भड़क उठे. मामले की गंभीरता देख पुलिस ने तुरंत एक्शन मोड में आते हुए आरोपी युवक को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया. 

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, 25 जनवरी को धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी इरशाद अहमद ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक बातें कर रहा था. साथ में धर्म विशेष को गाली दे रहा था. साथ ही साथ राम मंदिर तोड़कर बाबरी बनाने की बात भी कह रहा था. 

Advertisement

वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस को सूचना दी. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने उक्त फेसबुक आईडी चलाने वाले आरोपी युवक इरशाद को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. मामले में सीओ सर्वम सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपी इरशाद ने बताया कि उसने यह वीडियो अपने ही मोहल्ले के रहने वाले भूरे की छत पर बनाया था और वीडियो बनाने में अजमल ने भी उसका साथ दिया था. वीडियो बनाने के बाद ही उन्होंने इसको अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था.

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ धारा 153 ए/295ए/505 (1) सी 502 व आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है. तीनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. 

गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद सहित कुछ हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस अधिकारियों से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement