Ganga Expressway: बारिश से धंसी सड़क को यूपीडा ने तत्काल किया दुरुस्त, एक्सप्रेसवे पर आवागमन जारी

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के कारण उन्नाव क्षेत्र के पास धंसी सड़क की यूपीडा और कार्यदायी संस्था ने तुरंत मरम्मत कर दी है. मौके पर मुस्तैद टीमों ने आवश्यक कार्य पूरा कर दिया, जिससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार फिर से सुचारु बनी हुई है.

Advertisement
गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु (Photo- Screengrab) गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु (Photo- Screengrab)

कुमार अभिषेक

  • मेरठ ,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के कारण उन्नाव क्षेत्र के पास किलोमीटर संख्या 421 पर सड़क और साइड रेलिंग के पास करीब 10 मीटर गहरा गड्ढा हो गया. मेरठ से प्रयागराज जाने वाले रूट पर सड़क धंसने से हादसों का खतरा पैदा हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बारिश के बीच ही मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू कराया. टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धंसी हुई सड़क को समय रहते पूरी तरह दुरुस्त कर दिया है और अब एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह सुचारु है.

Advertisement

मुस्तैद टीमों ने तत्काल दुरुस्त की सड़क

प्रोजेक्ट मैनेजर आर.के. मिश्रा ने बताया कि बारिश के दौरान संवेदनशील हिस्सों की लगातार निगरानी की जा रही है. सूचना मिलते ही तकनीकी टीमों को मौके पर भेजकर सड़क के प्रभावित हिस्से को तुरंत ठीक कर दिया गया. इस मरम्मत कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात को बाधित नहीं होने दिया गया और सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए.

प्रोजेक्ट हेड ने दी मिट्टी बैठने की सफाई

सड़क धंसने के मामले में प्रोजेक्ट हेड आर.के. मिश्र ने सफाई देते हुए कहा कि निर्माण के बाद पहली बरसात में बड़े पैमाने पर की गई मिट्टी की भराई बैठने से अक्सर ऐसी स्थिति बनती है. एक्सप्रेसवे के निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक और मानकों का प्रयोग हुआ है. दक्ष टीमें अलर्ट पर हैं और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

Advertisement

पेट्रोलिंग बढ़ाई गई, यात्रियों का सफर सुरक्षित

बारिश के मौसम को देखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे की नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी निरीक्षण बढ़ा दिया गया है. प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है. पूरी टीम फील्ड में सक्रिय है और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के सुरक्षित सफर कर सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »