ससुराल में 'हैप्पी बर्थडे' के बहाने दामाद को पिलाया मौत का पैग! ऐसे खुली 'कातिल' पत्नी और ससुर की पोल

आगरा में बिसरा रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर पत्नी और ससुर ने जितेंद्र की शराब में सल्फास मिलाकर हत्या कर दी थी. पहले इसे संदिग्ध मौत माना गया, लेकिन एफएसएल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
जितेंद्र की मौत मामले में पत्नी-ससुर अरेस्ट (Photo- ITG) जितेंद्र की मौत मामले में पत्नी-ससुर अरेस्ट (Photo- ITG)

aajtak.in

  • आगरा ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में ससुर और पत्नी के रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा बिसरा रिपोर्ट से हुआ है, जिसने एक संदिग्ध मौत को सुनियोजित हत्या में बदल दिया.

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से सामने आया यह सनसनीखेज मामला अब पूरी तरह से खुल चुका है. मृतक जितेंद्र को 22 नवंबर 2025 में उसकी ससुराल जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया गया था, जहां खुशियों के माहौल में ही मौत की साजिश रच दी गई.

Advertisement

बताया गया है कि पार्टी के दौरान जितेंद्र को शराब पिलाई गई. देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. हालत गंभीर होने पर रात करीब 3 बजे उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बिसरा रिपोर्ट से खुली पोल 

शुरुआत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया. ऐसे में पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया. करीब चार महीने बाद आई एफएसएल रिपोर्ट ने पूरे मामले का चौंकाने वाला सच सामने ला दिया.रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जितेंद्र की मौत सल्फास जहर के कारण हुई थी. इसके बाद मामला संदिग्ध मौत से सीधे हत्या में बदल गया.

मृतक के परिजनों ने कोर्ट के आदेश पर 5 जनवरी 2026 को ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा दर्ज कराया. बाद में 16 मार्च को इस केस की जांच कमला नगर थाना पुलिस को सौंप दी गई.

Advertisement

जांच और पूछताछ में सामने आया कि जितेंद्र और उसकी पत्नी तनु के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते पत्नी तनु और उसके पिता महेंद्र ने मिलकर हत्या की साजिश रची.

शराब में सल्फास मिलाकर पिलाया

आरोप है कि ससुर ने शराब में सल्फास मिलाकर जितेंद्र को पिला दिया, जिससे उसकी जान चली गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

डीसीपी सिटी अली अब्बास के मुताबिक, जितेंद्र अपनी ससुराल आया हुआ था. वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मौत का कारण स्पष्ट नहीं था, इसलिए बिसरा प्रिजर्व किया गया. रिपोर्ट में सामने आया कि टॉक्सिक पदार्थ लेने से मौत हुई है, जो उसके ससुर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शराब में मिलाया था. रिपोर्ट आने के बाद ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

वहीं, मृतक की मां मुन्नी रानी ने कहा कि ससुराल वालों ने बहू के बर्थडे के नाम पर मेरे बेटे को बुलाया और शराब में सल्फास डालकर उसे दे दिया. हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement