नोएडा में ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़, भावुक पिता क्या बोले?

ट्विशा शर्मा मौत मामले को लेकर नोएडा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम एकता और समर्थन का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि सभी लोग ट्विशा को याद करने और उसे श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं.

Advertisement
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. File Photo ITG श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. File Photo ITG

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

ट्विशा शर्मा मौत मामले को लेकर नोएडा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम एकता और समर्थन का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि सभी लोग ट्विशा को याद करने और उसे श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं.

Advertisement

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने ट्विशा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. नवनीधि शर्मा ने कहा कि लोगों का यह समर्थन उनके परिवार को कठिन समय में हिम्मत देने का काम कर रहा है. कार्यक्रम के दौरान ट्विशा की याद में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मामले की जांच को लेकर भी लोगों ने न्याय की उम्मीद जताई.

बता दें कि मामले की सुनवाई करते हुए भोपाल की एक अदालत ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां, गिरिबाला सिंह को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया. सीबीआई ने दोनों आरोपियों को न्यायाधीश शोभना भालावे की अदालत में पेश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की थी. अदालत ने एजेंसी की दलीलें सुनने के बाद दोनों को 2 जून तक सीबीआई की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया. इससे पहले आरोपियों का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया.

Advertisement

जांच एजेंसी अब समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह से विस्तार से पूछताछ करेगी. सीबीआई विशेष रूप से ट्विशा शर्मा की मौत से पहले की परिस्थितियों, आरोपियों के बयानों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का सत्यापन करेगी.

गौरतलब है कि समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 22 मई को गिरफ्तार किया था. वह एक सप्ताह से अधिक समय तक फरार रहा था. बाद में मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद उसकी हिरासत केंद्रीय एजेंसी को दे दी गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »