'मुझ पर लगे आरोप राजनीतिक...', सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद बोले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बयान दर्ज कराने सुल्तानपुर पहुंचे. जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी हुई. यह मामला अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है.

Advertisement
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी (File Photo: PTI) सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी (File Photo: PTI)

नितिन श्रीवास्तव / समर्थ श्रीवास्तव

  • सुल्तानपुर,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज करवाने सुल्तान पहुंचे. वे जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पहुंचे. पेशी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं.

कोर्ट ने राहुल गांधी को आखिरी मौका देकर तलब किया था. अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया था.

Advertisement

कोर्ट ने सफाई सबूत के लिए अगली तारीख 9 मार्च दी है. राहुल गांधी आज करीब आधे घंटे कोर्ट में मौजूद रहे. राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने यह जानकारी दी है. वादी अधिवक्ता संतोष पाण्डेय भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था. मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है. राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर अनुपस्थित रहे. 19 जनवरी को भी गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: '...ऐसा लगता है राहुल गांधी दुश्मन देश के नेता हैं', गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

पहले भी कोर्ट में पेश हो चुके हैं राहुल

26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर गैर-मौजूद रहे. 19 जनवरी को भी गैर-हाजिर रहने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक हिरासत में, कोटा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

राहुल गांधी चार्टर प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट उतरेंगे. वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते वह सुल्तानपुर की सीमा में दाखिल होंगे. नेता प्रतिपक्ष सुबह करीब 10:50 बजे दीवानी न्यायालय पहुंचेंगे. यहां बयान दर्ज कराने के बाद राहुल गांधी सीधे लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement