राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक हिरासत में, कोटा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

कोटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले वायरल वीडियो मामले में राज आमेर नामक युवक को हिरासत में लिया है. आरोपी के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं. पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर पूछताछ शुरू की है और कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर उसके सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच कर रही है.

Advertisement
आरोपी राज आमेर.(Photo: Screengrab) आरोपी राज आमेर.(Photo: Screengrab)

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:33 PM IST

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले वायरल वीडियो के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है.

Advertisement

कोटा शहर की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक राज आमेर है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया और आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: कोटा में NEET की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा ने की खुदकुशी, जहरीला पदार्थ खाने से मौत

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी दी थी. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया और इसे गंभीर सुरक्षा से जुड़ा मामला माना गया.

पुलिस के अनुसार, इस वीडियो को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और यूथ कांग्रेस से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया था. इसके बाद मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह धमकी क्यों दी और इसके पीछे उसका क्या मकसद था.

Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी से संबंध होने से किया इनकार

इस पूरे मामले पर भाजपा कोटा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बयान जारी करते हुए कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले युवक का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के सिद्धांतों पर काम करने वाली पार्टी है और इस तरह की भाषा और व्यवहार पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है.

राकेश जैन ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ किसी भी तरह की धमकी या गलत हरकत को स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करें.

आरोपी से गहन पूछताछ जारी, आगे और धाराएं जुड़ सकती हैं

फिलहाल कोटा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किसी नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »