फंड के लिए मांगा घूस, रिटायर्ड सरकारी अफसर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाए ये आरोप

UP News: हमीरपुर में जिले में रिटायर्ड मंडी निरीक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक हरीराम शर्मा के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने लिखा है कि अगर उसे किसी भी तरह की दिक्कत होती है, तो रामकुमार साहू के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया जाए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
 रिटायर्ड मंडी निरीक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी रिटायर्ड मंडी निरीक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर,
  • 29 मई 2023,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिटायर्ड मंडी निरीक्षक ने मंडी सचिव के उत्पीड़न से परेशान होकर खुदकुशी की. मृतक हरीराम शर्मा के पास एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है. इसमें उसने मंडी सचिव पर ग्रेजुटी बीमा सीपीएफ का क्लेम देने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Advertisement

रिटायर्ड मंडी निरीक्षक ने लगाया कमीशन मांगने का आरोप

मृतक हरीराम शर्मा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें उसने लिखा है कि अगर उसे किसी भी तरह की दिक्कत होती है, तो रामकुमार साहू के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया जाए. 

मृतक का आरोप है कि रामकुमार साहू उससे ग्रेजुटी, बीमा, सीपीएफ में 50 प्रतिशत कमीशन देने की मांग रहा था. साथ ही विभागीय फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी भी दे रहा था. सोमवार सुबह पांच बजे उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली. 

सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ पीके सिंह का कहना है कि जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है. दोनों बेटों की शादी हो चुकी है. मृतक अपने बेटे और पत्नी के साथ नवीन गल्ला मंडी के सामने किराए के मकान में रहता था. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »