'नकल माफिया कांग्रेस और सपा की देन', CM योगी बोले- इन नकल माफियों को मिट्टी में मिला देंगे

फतेहपुर में सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा है. नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर छात्रों का सर्मथन कर रहे कांग्रेस-सपा पर सीेएम ने कहा कि नकल माफियां इनकी ही सरकारों की देन हैं. कांग्रेस-सफा झूठा सर्मथन कर घड़ियाली आंसू बहा रही है.

Advertisement
फतेहपुर में सीएम योगी ने कांग्रेस-सपा पर निशाना साधा. (फोटो-ANI) फतेहपुर में सीएम योगी ने कांग्रेस-सपा पर निशाना साधा. (फोटो-ANI)

आशीष श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.सीएम योगी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नकल माफिया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकार की देन है. इनके खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार कड़ी से कड़ी करवाई करेगी. इन नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.
सीएम योगी ने फतेहपुर में कहा कि साल 2012 से लेकर 2016 के बीच प्रदेश में जितनी भी भर्तियां निकली वे सब विवादित थी. किसी भी वैकेंसी में मेरिट का ख्याल नहीं रखा गया, तो कहीं योग्य लोगों को नौकरी नहीं मिली. मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव का नाम ने लेकर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवानों की नौकरी पर सैफई सिंडीकेट डकैती डालता था. एक नौकरी निकलती थी तो उस के लिए चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली करने निकल जाती थी.

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद जो भी जितना भी बदलाव आया है वह सब आपके सामने है. अकेले उत्तर प्रदेश में ही हमारी सरकार ने 9 लाख से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाई है. केंद्र में जब से भाजपा सरकार आई है, पिछले 12 साल में छात्रों के हित में कई कड़े कदम उठाए गए हैं.

Advertisement

सीएम बोले-कांग्रेस और सपा धड़ियाली आसूं बहा रही 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस के नीट पेपर लीक मामले पर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर भी कड़ी आलोचना की है. सीएम ने कहा कि जिन्होंने युवाओं का शोषण किया, जिनकी सरकारों ने छात्रों के सामने अंधकारमय जीवन दिया था, जिन्होंने पूरी पीढ़ी के साथ खिलवाड़ किया;आज वही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी किस तरह से छात्रों के झूठे सर्मथन में घड़ियाली आंसू बहा रही है.
सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कि हम प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए 3 दिनों के अंदर 3 बड़े और अहम फैसले लिए हैं. उन्होंने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया पर 10 साल की सजा और 10 करोड़ तक के जुर्माने का फैसला किया है.
 

Advertisement


दरअसल,सीएम योगी शनिवार को फतेहपुर के मदारीपुर कला के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम ने मंच से जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से कहा कि एक समय ऐसा था जब विकास का नाम फतेहपुर से कोसों दूर था. सीएम योगी ने आरोप लगाया कि फतेहपुर के विकास के लिए आने वाले धन की लूट 'सैफई सिंडिकेट' द्वारा की जाती थी.

यह भी पढ़ें: 'जो पहले आस्था पर प्रहार करते थे, आज आस्थावान बने घूम रहे', गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि फतेहपुर की विकास योजनाओं के लिए मिलने वाला पैसा सैफई में नाच-गाने जैसे आयोजनों पर खर्च किया जाता था. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास योजनाओं का फायदा जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »