90 की उम्र, 5 बार विधायक और बेदाग सफर: यूपी विधानसभा में CM योगी ने दी आलम बदी को श्रद्धांजलि, जमकर की तारीफ

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम योगी ने निजामाबाद से 5 बार विधायक रहे वयोवृद्ध सपा नेता आलम बदी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की. 90 वर्षीय आलम बदी की सादगी व समर्पण की सराहना करते हुए सीएम ने 21 पूर्व सदस्यों को भी नमन किया.

Advertisement
हाल ही में सपा विधायक आलम बदी का हुआ था निधन (File Photo) हाल ही में सपा विधायक आलम बदी का हुआ था निधन (File Photo)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान विधानसभा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य आलम बदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 90 वर्ष से अधिक आयु के सपा विधायक आलम बदी का निधन बीती 23 जुलाई को हो गया था. आजमगढ़ के निजामाबाद से पांचवीं बार विधायक चुने गए आलम बदी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. सदन के नेता योगी आदित्यनाथ ने उनके साथ-साथ 21 अन्य पूर्व सदस्यों के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया. सीएम ने कहा कि जनता के प्रति समर्पण हो तो उम्र मायने नहीं रखती. उन्होंने दिल खोलकर तारीफ की.

Advertisement

90 की उम्र में भी राजनीतिक सक्रियता बनी मिसाल

मुख्यमंत्री ने बताया कि 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ के बिंदवल में जन्मे आलम बदी सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे. वे 1996 के मध्यावधि चुनाव में पहली बार चुने गए थे. इसके बाद 2002, 2012, 2017 और 2022 में निजामाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी सक्रियता हर जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणास्रोत थी.

यह भी पढ़ें: दुनिया से चला गया सपा का 'नायाब हीरा'... समझिए आलम बदी की सादगी की कहानी

सादगी और बेदाग छवि के लिए जाने जाते थे आलम बदी

सीएम योगी ने आलम बदी को सरल, विनम्र और जनप्रिय नेता बताते हुए कहा कि वे यूपी की राजनीति में अपनी सादगी और बेदाग छवि के लिए पहचाने जाते थे. वे विधानसभा की आचार समिति समेत कई समितियों के सदस्य रहे. उन्होंने हमेशा गरीब-वंचित वर्ग के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और अपने क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों के लिए सदन में आवाज उठाई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूपी के सबसे बुजुर्ग विधायक का निधन, सादगी और बेदाग छवि के मिसाल थे आलम बदी

21 पूर्व सदस्यों को भी दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

आलम बदी के अलावा मुख्यमंत्री ने 21 अन्य पूर्व सदस्यों के निधन पर भी शोक जताया. इनमें राजेंद्र त्रिपाठी, भोला पांडेय, अमिताभ लवानिया, सुब्बाराम, जगन्नाथ चौधरी, रामप्यारे आजाद, गोपीनाथ वर्मा, यशपाल सिंह, राधेश्याम भारती, संग्राम सिंह, हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवत दयाल, अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’, ओमवती देवी, मोहर सिंह, अफसर यू अहमद, तेजभान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्यारेलाल शंखवार, ओमकार सिंह और हनुमंत सिंह शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »