'चंदा चोर कहां मिलेंगे' यूपी विधानसभा में लगे नारे तो भड़के CM योगी, बोले- सपा का आचरण प्रदेश देख रहा

यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किए जाने के दौरान सपा विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा किया. इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए विपक्ष के रवैये को गैर-लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ करार दिया.

Advertisement
सदन में बोले सीएम योगी सदन में बोले सीएम योगी

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट प्रस्तुतिकरण के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी. सपा विधायक "चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में" जैसे नारे लगाते नजर आए. हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वक्तव्य में विपक्ष के इस आचरण पर तीखा हमला किया. 

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण पूरा प्रदेश देख रहा है. इनका कभी लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नही रहा है. ये जानबूझकर सदन की अवमानना करके लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाना चाहते हैं. इनका लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नही है,ये सदन का समय खराब करना चाहते हैं. हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास न रखने वाले लोग सदन का अपमान कर रहे हैं और विपक्ष का यह रवैया संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने जोर देकर कहा कि विरोधी दलों की बजट प्रस्तावों में कोई रुचि नहीं है और वे केवल सदन का समय नष्ट करना चाहते हैं. 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार नियमों के अनुसार हर प्रस्ताव पर चर्चा और जवाब देने के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष का इस प्रक्रिया में कोई विश्वास नहीं है और वे लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

यूपी विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है, वे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाली संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं. 

Advertisement

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और पूरे विपक्ष के आचरण को असंवैधानिक और शर्मनाक करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल हाउस के तय एजेंडे और विधायी कार्यों में रुचि न लेकर सदन का बहुमूल्य समय नष्ट कर रहे हैं और यूपी की 25 करोड़ जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. 

अनुपूरक बजट पेश 

बता दें कि विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया. इसमें राजस्व लेखे का व्यय 17,399.50 करोड़ रुपये और पूंजी लेखे का व्यय 41,620.04 करोड़ रुपये प्रस्तावित है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »